Stocks to Watch Today: Nykaa और BSE, Swiggy-HDFC Bank कमाई के दम पर चमके, इन 10 शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks to Watch Today: शेयर बाजार में आज अर्निंग्स सीजन के बीच जोरदार हलचल देखने को मिलेगी। Nykaa, BSE, अरबिंदो फार्मा और HUDCO के शानदार नतीजों से इन शेयरों में तेजी के आसार हैं, जबकि PFC के मुनाफे में गिरावट आई है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 07:40 AM IST
Stocks to Watch: Nykaa और BSE, Swiggy-HDFC Bank सहित 15 शेयरों पर रहेगी नजर  (AI-Image)
Stocks to Watch: Nykaa और BSE, Swiggy-HDFC Bank सहित 15 शेयरों पर रहेगी नजर (AI-Image)

Stocks to Watch Today: शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 5 नवंबर को जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है। बाजार में अर्निंग सीजन अपने पीक पर है और कई दिग्गज कंपनियों ने अपना फाइनेंशियल रिजल्ट्स पेश कर दिया है। जहां कई कंपनियों के मुनाफे में डबल और ट्रिपल डिजिट का उछाल दर्ज किया गया है, वहीं कुछ सरकारी कंपनियों की कमाई पर बढ़ते खर्चों का दबाव भी दिखा है। इसके अलावा बैंक, हॉस्पिटैलिटी और क्विक-कॉमर्स सेक्टर से जुड़े बड़े फैसलों की वजह से ये शेयर रडार पर रहेंगे।

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के निवेशकों के लिए यह तिमाही थोड़ी सुस्त साबित हुई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2 प्रतिशत घटकर 7,681.51 करोड़ रुपये रह गया।

Nykaa

नायका ने शानदार वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तीन गुना से अधिक बढ़कर 101 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,006 करोड़ रुपये रहा।

BSE

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 807.52 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर 1,432.66 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Physicswallah

Physicswallah का नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 70 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 143.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में रेवेन्यू 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,242.26 करोड़ रुपये रहा।

Aurobindo Pharma

फार्मा दिग्गज अरबिंदो फार्मा ने अब तक का सबसे अधिक 10,263 करोड़ रुपये का तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है, जिसमें 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट 32.5 प्रतिशत बढ़कर 1,123.84 करोड़ रुपये रहा।

HUDCO

आवास एवं शहरी विकास निगम (HUDCO) ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 911 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि इस दौरान कुल आय 4,051 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Dabur

डाबर इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 498.57 करोड़ रुपये रहा। वहीं कुल रेवेन्यू 11.64 प्रतिशत सुधरकर 3,563.07 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

NHPC

एनएचपीसी (NHPC) के मुनाफे में जोरदार मजबूती आई है। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 1,657.57 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,219.28 करोड़ रुपये था।

Exide Industries

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने बाजार को अपने शानदार नतीजों से चौंका दिया है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 75 प्रतिशत उछलकर 386 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही रेवेन्यू 20.3 प्रतिशत बढ़कर 5,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Lenskart

आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट ने लगातार अपनी मजबूत वित्तीय पकड़ बनाए रखी है। दूसरी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 232.45 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी का रेवेन्यू 35.72 प्रतिशत बढ़कर 2,845.03 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStocks to Watch Today: Nykaa और BSE, Swiggy-HDFC Bank कमाई के दम पर चमके, इन 10 शेयरों पर रहेगी नजर
More