
Studds Accessories IPO: हेलमेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। यह आईपीओ 30 अक्टूबर को सबस्क्रिप्शन के लिए खुला, जबकि आज आखिरी दिन है। यानी आज यह शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। कंपनी ने आईपीओ के 557-585 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट किया है। इस सार्वजनिक पेशकश के जरिए कंपनी 455.49 करोड़ रुपये जुटाने की लक्ष्य रखा है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
अनलिस्टेड मार्केट में स्टड्स लिमिटेड के शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, सोमवार को स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड का GMP 69 रुपये था। यानी यह इश्यू प्राइस के अपर बैंड 585 रुपये से 69 रुपये अधिक पर कारोबार कर रहा है। स्टड्स आईपीओ के GMP में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह पहले दिन 55 रुपये पर था।
स्टड्स आईपीओ को तीसरे दिन आज सुबह 11:45 बजे तक 12.18 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 11.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 27.41 गुना बुक हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.97 गुना बोली हासिल हुई। दूसरे दिन तक पांच गुना से ज्यादा बुक हुआ था।
कैनरा बैंक सिक्योरिटीज ने स्टड्स एक्सेसरीज ने IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। कैनरा बैंक सिक्योरिटीज ने कहा, ' स्टड्स भारत का सबसे बड़ा टू-व्हीलर हेलमेट बनाने वाला ब्रांड है। कंपनी के पास 3 फैक्ट्रियां हैं, जिनकी क्षमता 90 लाख हेलमेट बनाने की है। कंपनी इस साल के आखिरी तक 5वीं फैक्ट्री भी शुरू कर देगी। इसके हेलमेंट दुनिया के 70 देशों में बिकते हैं। कंपनी का एक्सपोर्ट हर साल 21% की ग्रोथ के साथ बढ़ रहा है। पिछले साल कंपनी ने 70 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि, वित्त साल 2026 में बिक्री में सिर्फ 2.1% की बढ़ोतरी हुई है।'
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.