Studds Accessories के शेयरों ने दी कमजोर लिस्टिंग, निवेशकों को 3.4% का नुकसान

Studds Accessories share Price: हेलमेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड7 Nov 2025, 10:02 AM IST
स्टड्स एक्सेसरीज शेयर प्राइज
स्टड्स एक्सेसरीज शेयर प्राइज

Studds Accessories share Price: हेलमेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए हैं। स्टड्स एक्सेसरीज के शेयरों ने सेकेंड्री मार्केट में कमजोर शुरुआत की है। यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 565 रुपये पर लिस्ट हुए, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 570 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुए। वहीं, आईपीओ का इश्यू प्राइस 585 रुपये प्रति शेयर था। यानी NSE पर निवेशकों 3.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ लिस्टिंग हुई, जबकि BSE पर 2.56 प्रतिशत कमजोर डेब्यू हुआ।

लिस्टिंग से पहले इतना था GMP

स्टड्स एक्सेसरीज आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में लिस्टिंग से पहले आज तेज करेक्शन देखने को मिला था। यह बोली के दौरान 70-75 रुपये प्रति शेयर तक चढ़ा था, लेकिन शुक्रवार को 40 रुपये पर आ गया था। लेकिन लिस्टिंग गिरावट में हुई है। निवेशक लिस्टिंग पर अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ा है।

73 गुना से अधिक मिला था सब्सक्रिप्शन

यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अक्टूबर को खुला था, जबकि निवेशकों ने 3 नवंबर तक बोली लगाई। इसे कुल 73.25 गुना बुक किया गया। करीब 20.71 लाख आवेदन आए और 23,350 करोड़ से अधिक की बोली लगाई गई थी। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 160 गुना बुक किया गया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की (NII) की कैटेगरी में 77 गुना बुक हुआ। इसके बाद रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। यानी निवेशकों ने आईपीओ पर भारी भरोसा जताया था।

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स में 600 अंकों तक की गिरावट, निफ्टी 25,350 के नीचे आया

पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था इश्यू

कंपनी ने आईपीओ के लिए 557-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया था। इसके लिए 25 शेयरों का लॉट साइज सेट किया गया था। कंपनी ने इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 455.49 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) ऑफर था। इसका मतलब कि कंपनी को खाते में कोई नया पैसा नहीं जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStudds Accessories के शेयरों ने दी कमजोर लिस्टिंग, निवेशकों को 3.4% का नुकसान
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStudds Accessories के शेयरों ने दी कमजोर लिस्टिंग, निवेशकों को 3.4% का नुकसान