Studs Accessories IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP, प्राइस बैंड सहित जानें पूरी डिटेल

Studs Accessories IPO: स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया।

Shivam Shukla
अपडेटेड30 Oct 2025, 10:42 AM IST
स्टड्स एक्सेसरीज़ आईपीओ
स्टड्स एक्सेसरीज़ आईपीओ

Studs Accessories IPO: दिग्गज हेलमेट मैन्युफैक्चरर कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस आईपीओ में निवेशक 3 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 455.49 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। कंपनी ने आईपीओ के शेयरों के लिए 557-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। यह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) बेस्ड है। इसमें कोई फ्रेश इक्विटी शेयर नहीं जारी किया जाएगा। इसके तहत प्रमोटर्स और अन्य शेयरहोल्डर्स 77.86 लाख शेयर बेचेंगे।

Studds Accessories IPO GMP today

मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। स्टड्स एक्सेसरीज का GMP 55 रुपये पर है। अगर शेयर बाजार में रैली आती है, तो GMP बढ़ने की संभावना है। दरअसल, GMP पूरी तरह से मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता है।

इनके हाथों में IPO की जिम्मेदारी

स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के शेयरों का अलॉटमेंट 4 नवंबर को 2025 को होने की संभावना है। इस पब्लिक इश्यू के लिए MUFG इंटाइम इंडिया के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज को बुक बिल्ड इश्यू का लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट, निफ्टी 26,000 के नीचे

BSE और NSE पर होगी लिस्टिंग

आपको बता दें कि स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड आईपीओ (Studds Accessories IPO) की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर होनी है। 5 नवंबर को शेयर बाजार में प्रकाश गुरुपर्व का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में 7 नवंबर को लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStuds Accessories IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP, प्राइस बैंड सहित जानें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStuds Accessories IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP, प्राइस बैंड सहित जानें पूरी डिटेल