Small-Cap Stock: ₹50 से कम का यह शेयर कल मचाएगा तहलका, प्रमोटर्स ने डाले ₹11.46 करोड़

Sudarshan Pharma Industries: सुदर्शन फार्मा ने प्रमोटर्स को 90 लाख नए शेयर अलॉट किए हैं। कन्वर्जन द्वारा प्रमोटर्स ने 11.46 करोड़ का भुगतान किया। कंपनी का कैपिटल बेस मजबूत होगा, लेकिन निवेशकों को जोखिम का ध्यान रखना चाहिए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Jun 2026, 07:24 AM IST
सोमवार को फट सकता है 50 रुपये से कम का ये शेयर
सोमवार को फट सकता है 50 रुपये से कम का ये शेयर

Small-Cap Stock Under 50: अगर आप शेयर बाजार में 50 रुपये से कम कीमत वाले किसी दमदार स्मॉल-कैप स्टॉक की तलाश में हैं, तो सोमवार का दिन आपके लिए खास है। 15 जून को फार्मा सेक्टर की उभरती हुई स्मॉल-कैप कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

कंपनी ने वीकेंड के दौरान रेगुलेटरी फाइलिंग में एक बेहद खास जानकारी शेयर की है। सुदर्शन फार्मा ने प्रमोटर ग्रुप को प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी किए गए वॉरंट्स को इक्विटी शेयरों में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत प्रमोटर्स को 90 लाख नए इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं। इस कन्वर्जन के बदले प्रमोटर्स ने कंपनी को 11.46 करोड़ रुपये की बकाया रकम का भुगतान किया है। इस पैसे के आने से कंपनी का कैपिटल बेस मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें | क्या आज यूपी में होगी बारिश? 80 km/h से चलेंगी तूफानी हवाएं, जानिए आज का मौसम

कैसा चल रहा सुदर्शन फार्मा का शेयर

सुदर्शन फार्मा का शेयर पिछले कुछ समय से लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। कम अवधि में इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। आइए इसके रिटर्न और 52-वीक हाई/लो पर एक नजर डालते हैं।

समयरिटर्न / कीमत ( )
1 महीना22% की तेजी
3 महीने40% की तेजी
6 महीने48% की तेजी
1 साल17% की बढ़त
52-Week High (मई 2026) 36.95
52-Week Low (जनवरी 2026) 18.50
यह भी पढ़ें | क्रेडिट कार्ड का मिनिमम ड्यू भरते हैं? होगा नुकसान, 15 जून से बदल रहे ये 5 नियम

डील की खास बातें

ये शेयर 16.983 प्रति शेयर की कीमत पर अलॉट किए गए हैं (इसमें 15.983 का प्रीमियम शामिल है)। ये ओरिजिनल वॉरंट कीमत 169.83 के कन्वर्जन के तहत हुआ है। प्रमोटर्स ने वॉरंट लेते वक्त 25% रकम पहले ही दे दी थी। अब कन्वर्जन के समय बाकी बची 75% रकम चुकाई गई है, जो कुल मिलाकर 11.46 करोड़ बनती है।कंपनी ने साफ किया है कि ये नए शेयर भी बाजार में पहले से मौजूद शेयरों की तरह ही हर मामले में बराबर माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें | Gold Rate in Dubai 13 June 2026: दुबई में बढ़ गए सोने के दाम

हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सुदर्शन फार्मा एक स्मॉल-कैप कंपनी है। स्मॉल-कैप और कम कीमत वाले शेयरों में जितनी तेजी से मुनाफा होता है, गिरावट आने पर उतनी ही तेजी से रिस्क भी बढ़ता है। इसलिए, किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटSmall-Cap Stock: ₹50 से कम का यह शेयर कल मचाएगा तहलका, प्रमोटर्स ने डाले ₹11.46 करोड़
More