Sudeep Pharma IPO: लॉन्च से पहले ही GMP में तेजी, क्या निवेश का सही मौका? चेक करें प्राइस बैंड

Sudeep Pharma IPO: सुदीप फार्मा आईपीओ 21 नवंबर को खुल रहा है और ग्रे मार्केट में इसका GMP 130 तक पहुंच गया है, जिससे करीब 22% की लिस्टिंग प्रीमियम की उम्मीद है। कंपनी के फाइनेंशियल लगातार मजबूत हैं और लिस्टिंग 28 नवंबर को होगी। निवेशक प्राइस बैंड और लॉट साइज देखकर फैसला कर सकते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Nov 2025, 12:05 PM IST
Sudeep Pharma IPO: 130 रुपये का प्रीमियम… क्या जोरदार लिस्टिंग के संकेत?
Sudeep Pharma IPO: 130 रुपये का प्रीमियम… क्या जोरदार लिस्टिंग के संकेत?

Sudeep Pharma IPO: शेयर मार्केट में इस समय Sudeep Pharma IPO की अच्छी-खासी चर्चा हो रही है। शुक्रवार 21 नवंबर से खुलने वाले इस इश्यू ने शुरू होने से पहले ही ग्रे मार्केट में माहौल बना दिया है। खास बात यह है कि GMP लगातार मजबूत दिखाई दे रहा है, जिससे निवेशकों में लिस्टिंग को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

GMP का हाल

ग्रे मार्केट सोर्सेज के मुताबिक, 20 नवंबर को सुदीप फार्मा का GMP 130 तक चला गया था। अगर इसे ऊपरी प्राइस बैंड 593 में जोड़ें, तो शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 723 बैठती है। यानी कि लगभग 22% का प्रीमियम मिल सकता है, जो किसी भी नए IPO के लिए एक मजबूत संकेत माना जाता है।

प्राइस बैंड और डेट्स

कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 563 से 593 रखा है। यह इश्यू कल 21 नवंबर को खुलेगा और 25 नवंबर को बंद होगा। यानी निवेशकों के पास लगभग 5 दिन का समय होगा।

लॉट साइज और कितना लगेगा पैसा

एक लॉट में 25 शेयर हैं। एक लॉट खरीदने के लिए कम से कम 14,825 का निवेश करना होगा। वहीं अधिकतम निवेश राशि 13 लॉट के लिए 1,92,725 है। इस IPO के लीड मैनेजर ICICI Securities और IIFL Capital Services हैं। रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी MUFG Intime India Pvt Ltd संभाल रही है।

कब होगी लिस्टिंग?

IPO बंद होने के अगले दिन 26 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डिमैट अकाउंट में गुरुवार, 27 नवंबर को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। जिनको अलॉटमेंट नहीं मिलेगा, उनके पैसे भी उसी दिन यानी 27 नवंबर को रिफंड कर दिए जाएंगे। सुदीप फार्मा आईपीओ की लिस्टिंग शुक्रवार, 28 नवंबर को होगी। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू करेंगे।

कंपनी क्या करती है?

Sudeep Pharma फार्मास्युटिकल, फूड और न्यूट्रिशन इंडस्ट्री के लिए स्पेशियलिटी इंग्रीडिएंट्स और एक्सिपिएंट्स बनाती है। कंपनी की पकड़ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि US, यूरोप, मिडिल ईस्ट, साउथ अमेरिका और एशिया-पैसिफिक तक फैली है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

कंपनी के ताजा फाइनेंशियल नंबर काफी मजबूत दिख रहे हैं। पिछले कुछ सालों में मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। FY23 में जहां कंपनी का प्रॉफिट 62.32 करोड़ था, वहीं FY24 में यह बढ़कर 133.19 करोड़ पहुंच गया। इसके बाद FY25 में मुनाफा और ऊपर जाकर 138.69 करोड़ रहा। चालू वित्त वर्ष FY26 के पहले तीन महीनों में भी कंपनी ने 30.81 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है, जो बताता है कि ग्रोथ का ट्रेंड अभी भी जारी है।

रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। FY23 में जहां रेवेन्यू 428.74 करोड़ था, FY24 और FY25 में यह बढ़कर 459.28 करोड़ और 502 करोड़ हो गया। यानी कंपनी के बिजनेस की रफ्तार साल दर साल तेज हो रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटSudeep Pharma IPO: लॉन्च से पहले ही GMP में तेजी, क्या निवेश का सही मौका? चेक करें प्राइस बैंड
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटSudeep Pharma IPO: लॉन्च से पहले ही GMP में तेजी, क्या निवेश का सही मौका? चेक करें प्राइस बैंड