Sudeep Pharma Share: शेयरों ने दी बंपर लिस्टिंग, 24% मुनाफा पाकर निवेशक हुए खुश!

Sudeep Pharma Share Price: सुदीप फार्मा के शेयरों ने आज शेयर बाजार में 24 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Nov 2025, 10:06 AM IST
सुदीप फार्मा शेयर लिस्टिंग
सुदीप फार्मा शेयर लिस्टिंग

Sudeep Pharma Share Price: सुदीप फार्मा आईपीओ के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए हैं। इन्होंने उम्मीद से बेहतर लिस्टिंग दी है। इसके शेयर BSE पर 23.77 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 733.95 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। वहीं, BSE पर 730 रुपये डेब्यू किए। यह आईपीओ 21 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था, जबकि 25 नवंबर तक निवेशकों ने बोली लगाई। इस निवेशकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं, शेयरों का अलॉटमेंट 26 नवंबर को फाइनल हुआ।

सुदीप फार्मा GMP टूडे

आज एक्सचेंजों पर लिस्टिंग से पहले सुदीप फार्मा का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 121 रुपये था।ऐसे में इश्यू प्राइस 593 रुपये के आधार पर इसकी लिस्टिंग 714 रुपये पर होने की उम्मीद जताई जा रही थी, जो 20.40 प्रतिशत लिस्टिंग गेन है। हालांकि, लिस्टिंग लगभग 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ हुई है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं सुधीर कुमार, जिन्होंने खरीदी भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट

94 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, सुदीप फार्मा आईपीओ को कुल 93.72 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 15.65 गुना बोलियां हासिल हुईं, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट को 116,72 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ग्रुप में 213.08 गुना बुकिंग आई। आंकडों से पता चलता है कि इस सार्वजनिक पेशकश की निवेशकों के बीच भारी डिमांड थी।

यह भी पढ़ें | Stock Market Opening: सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट स्तर पर कामकाज की शुरुआत

ऐसा था आईपीओ स्ट्रक्टर

बता दें कि इस पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी ने 895 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह इश्यू दो हिस्सों में बंटा हुआ था। इसमें 95 करोड़ रुपये का फ्रेश इक्विटी इश्यू शामिल था, जबकि 800 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) था। कंपनी ने आईपीओ के 563-593 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट किया था।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी अपने पाठकों को किसी भी तरह के निवेश से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लेने का सुझाव देता है। आपके निवेश और उससे मिले परिणाम के लिए मिंट हिंदी बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटSudeep Pharma Share: शेयरों ने दी बंपर लिस्टिंग, 24% मुनाफा पाकर निवेशक हुए खुश!
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटSudeep Pharma Share: शेयरों ने दी बंपर लिस्टिंग, 24% मुनाफा पाकर निवेशक हुए खुश!