Swiggy Instamart 2024: बेंगलुरु का कंडोम क्रेज, ₹15 लाख का पेट फूड, वहीं ₹3 की सबसे सस्ती खरीदारी

Swiggy Instamart 2024 Trends: Swiggy Instamart की 2024 रिपोर्ट ने भारत में शॉपिंग की दिलचस्प झलक पेश की। बेंगलुरु सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला शहर बना, जबकि दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में देर रात की खरीदारी का ट्रेंड देखा गया।

एडिटेड बाय Priya Shandilya
अपडेटेड27 Dec 2024, 01:40 PM IST
Swiggy Instamart 2024 रिपोर्ट में ऑनलाइन शॉपिंग के उभरते रुझानों पर प्रकाश डाला गया.
Swiggy Instamart 2024 रिपोर्ट में ऑनलाइन शॉपिंग के उभरते रुझानों पर प्रकाश डाला गया.

Swiggy Instamart 2024 Trends: 2024 में Swiggy Instamart ने अपनी रिपोर्ट में भारत के उपभोक्ता व्यवहार के कुछ रोचक आंकड़े पेश किए। ऑनलाइन शॉपिंग की तेजी से बदलती दुनिया में, किराने का सामान और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की फास्ट डिलीवरी रिटेल अनुभव की एक खासियत बन गई है। Swiggy Instamart की लेटेस्ट रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है कि 2024 में कंज्यूमर्स की खरीदारी की आदतें कैसे बदली हैं।

बेंगलुरु बना कंडोम खरीदने वाला सबसे बड़ा शहर

Swiggy के मुताबिक, 2024 में हर 140 ऑर्डर में से एक में सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स शामिल थे। बेंगलुरु इस श्रेणी में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला शहर बनकर उभरा।

ये भी पढ़ें: Swiggy, Hyundai: कौन से 11 मिडकैप शेयर लार्जकैप में होंगे शामिल? पढ़ें AMFI की संभावित सूची

रात की खरीदारी का बढ़ा चलन

रिपोर्ट में बताया गया कि देर रात 10 से 11 बजे के बीच ग्राहकों की खरीदारी सबसे ज्यादा रहती है। इस दौरान मसाला चिप्स, कुरकुरे और फ्लेवर्ड कंडोम जैसे प्रोडक्ट्स सबसे अधिक पसंद किए गए। दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु इन ‘सीक्रेट नाइट पर्चेज़’ के टॉप शहर बने।

Swiggy Instamart से 2024 में भारत ने क्या-क्या खरीदा?

1. सबसे बड़े खर्चीले शहर

Swiggy Instamart ने खुलासा किया कि दिल्ली और देहरादून ने 2024 में 20 लाख से अधिक खर्च कर सबसे बड़े खरीदारों का खिताब जीता। इनके ऑर्डर्स में ज्यादातर किचन एसेंशियल्स जैसे आटा, दूध और तेल शामिल थे।

2. पॉपुलर आइटम्स

रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ कि देशभर में दूध, दही, डोसा बैटर, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए।

3. पेट-लवर्स का प्यार

मुंबई के एक पेट-लवर ने 2024 में अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए 15 लाख से ज्यादा खर्च किए।

4. टॉनिक वॉटर की रिकॉर्ड खरीदारी

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि मुंबई ने सिर्फ एक दिन में 8,20,360 की टॉनिक वॉटर की खरीदारी की।

5. प्याज के लिए स्पेशल ऑर्डर

इसके आंकड़ों के अनुसार, 1 दिसंबर को शाम 7 से 8 बजे के बीच भारत ने 4,500 किलोग्राम प्याज का ऑर्डर दिया।

6. सबसे तेज डिलीवरी

इस साल की सबसे तेज़ डिलीवरी कोच्चि में 89 सेकंड में की गई। यह डिलीवरी सिर्फ 180 मीटर की दूरी पर नेंद्रन केले और रेड अमरंथस लेकर पहुंची। वहीं, साल का सबसे सस्ता ऑर्डर सिर्फ 3 का था, जिसमें हैदराबाद के एक यूजर ने एक पेंसिल शार्पनर खरीदा।

ये भी पढ़ें: प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए Zomato का फंडरेज, Swiggy और Zepto से होगी टक्कर

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSwiggy Instamart 2024: बेंगलुरु का कंडोम क्रेज, ₹15 लाख का पेट फूड, वहीं ₹3 की सबसे सस्ती खरीदारी
More