Swiggy के शेयरों में 26% का तगड़ा उछाल: क्या अभी भी खरीदने का सही मौक़ा है? जानें एक्सपर्ट्स की राय

IPO के बाद से Swiggy के शेयरों में 26% तेजी आ चुकी है। एक्सपर्ट्स की राय मिली-जुली है -- कुछ का मानना है कि इसमें और तेजी आएगी, जबकि अन्य प्रॉफिटेबिलिटी संबंधी चिंताओं के कारण सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

एडिटेड बाय Purab Pandey
पब्लिश्ड29 Nov 2024, 04:32 PM IST
Swiggy Stock Check: एक हफ़्ते में 20% की बढ़त, क्या अभी भी खरीदने का समय है? टेक्निकल और फंडामेंटल एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
Swiggy Stock Check: एक हफ़्ते में 20% की बढ़त, क्या अभी भी खरीदने का समय है? टेक्निकल और फंडामेंटल एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

Swiggy के शेयरों ने 13 नवंबर 2024 को लिस्टिंग के बाद से निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। 28 नवंबर के क्लोजिंग सेशन तक इसके शेयर 390 रूपये के IPO प्राइस से बढ़कर 491.70 रूपये पर पहुंच गए, जो 26% की ग्रोथ है।

पिछले सप्ताह में Swiggy के शेयरों में 20% की शानदार बढ़त देखने को मिली और 28 नवंबर को ये 516.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

Swiggy के शेयर ने मार्केट में शानदार डेब्यू किया था। शेयर BSE पर 412 और NSE पर 420 रूपये पर लिस्ट हुए, जो क्रमशः 5.64% और 7.7% का प्रीमियम था। NSE पर लिस्टिंग के बाद से शेयर 17% बढ़ चुके हैं।

इस तेजी के बीच निवेशक यह सोच रहे हैं कि क्या शेयर में और ग्रोथ की संभावना है या यह अपने टॉप पर पहुंच चुका है। आइए, टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस के आधार पर इस पर नजर डालते हैं।:

टेक्निकल एनालिसिस

Axis Securities में टेक्निकल रिसर्च के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट राजेश पल्लविया का कहना है कि Swiggy के शेयर "राउंडिंग बॉटम" पैटर्न बना रहे हैं, जो एक बुलिश संकेत है। 488 रूपये के आसपास बना ये पैटर्न और हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह शेयर 560, 585 और 600 तक के टारगेट तक पहुंच सकता है। उन्होंने ट्रेडर्स को लॉन्ग पोजीशन बनाए रखने और 460-465 को इंस्टेंट सपोर्ट ज़ोन मानने की सलाह दी।

Religare Broking में रिसर्च के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट अजीत मिश्रा ने भी Swiggy के शेयरों में तेजी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शेयर की लिस्टिंग के बाद आए छोटे डिप के बाद तेजी लौटी है। उनका मानना है कि 470-480 की रेंज इम्पोर्टेन्ट सपोर्ट लेवल रहेगी। उन्होंने निवेशकों को मौजूदा मोमेंटम का फ़ायदा उठाने के लिए स्टॉप लॉस को थोड़ा ज़्यादा अंतर पर पर रखने की सलाह दी।

फंडामेंटल एनालिसिस

ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने स्विगी को "Buy" रेटिंग देते हुए 515 का टारगेट दिया है। UBS के मुताबिक, भारत का ऑनलाइन फूड डिलीवरी (OFD) और क्विक कॉमर्स (Q-com) मार्केट Swiggy की ग्रोथ का प्रमुख ड्राइवर बनेगा। UBS ने FY24 से FY27 के बीच Swiggy की GMV में 35% और रेवेन्यू में 29% CAGR का अनुमान लगाया है।

Swiggy की वर्तमान वैल्यूएशन उसके प्रतिस्पर्धी Zomato की तुलना में 35% कम है। UBS को उम्मीद है कि स्विगी के मजबूत प्रदर्शन से यह अंतर कम होगा।

HDFC Securities ने Swiggy को "Add" रेटिंग दी है और 430 का लक्ष्य दिया है। उन्होंने Swiggy के ब्रांड और मार्केट में मजबूत पकड़ की सराहना की, लेकिन ज़्यादा ऑपरेशनल खर्च से मुनाफे पर पड़ रहे दबाव का भी जिक्र किया।

JM Financial ने Swiggy को "Buy" रेटिंग और 470 का लक्ष्य दिया है। उन्होंने Swiggy की यूनिट इकॉनॉमिक्स में सुधार और ऑपरेशनल लिवरेज को इसकी ग्रोथ का प्रमुख कारण बताया।

दूसरी ओर, Macquarie ने Swiggy पर "Underperform" रेटिंग देते हुए 325 का टारगेट दिया है। उनका कहना है कि Swiggy FY28 तक ग्रुप EBIT ब्रेक ईवन हासिल नहीं कर पाएगा।

Swiggy IPO: शानदार रिस्पॉन्स

Swiggy IPO 6 से 8 नवंबर के बीच खुला था और इसने 11,327.43 करोड़ रूपये जुटाए। 371-390 रूपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ, यह 3.59 गुना सब्सक्राइब हुआ।

इसे QIB कैटेगरी में 6.02 गुना, रिटेल कैटेगरी में 1.14 गुना, जबकि NII कैटेगरी में केवल 0.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विचार या सुझाव व्यक्तिगत, विशेषज्ञों या ब्रोकरेज फर्म के हैं, न कि मिंट के। निवेशकों से अनुरोध है कि निवेश का कोई भी फ़ैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श ले लें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटSwiggy के शेयरों में 26% का तगड़ा उछाल: क्या अभी भी खरीदने का सही मौक़ा है? जानें एक्सपर्ट्स की राय
More