
Tata Capital shares listed: टाटा ग्रुप की नॉन- बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल लिमिटेड के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गए हैं। इन्होंने महज 1 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्टिंग दी है। यह NSE और BSE दोनों पर 330 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुए। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 15,511.87 रुपये जुटाने की तैयारी की थी। इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 6 अक्टूबर को खुला था, जबकि 8 अक्टूबर तक बोलियां लगाई गईं।
टाटा कैपिटल लिमिटेड के आईपीओ को ओवरऑल 1.96 गुना बोलियां हासिल हुईं। यानी 33.34 करोड़ शेयरों के मुकाबले 65.33 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की कैटेगरी में 3.42 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के पोर्शन में 1.98 गुना बोलियां हासिल हुईं। इसके अलावा, रिटेल कैटेगरी में 1.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
टाटा कैपिटल के शेयर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में 0 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। ये 326 रुपये के लेवल पर थे, जो इसका अपर प्राइस बैंड था।
एमके ग्लोबल ने अपनी राय देते हुए कहा कि टाटा कैपिटल पर उनका भरोसा कई वजहों से है। पहला, टाटा ग्रुप का मजबूत नाम और ब्रांड वैल्यू। दूसरा, कंपनी का कई प्रोडक्ट रेंज, देशभर में पहुंच और अलग-अलग सोर्सिंग चैनल्स, जो जोखिम को कम करते हैं।
इसके अलावा, क्रेडिट कॉस्ट में सुधार और ऑपरेटिंग लिवरेज से कंपनी का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) FY28 तक क्रमशः 2.2% और 15.4% तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही, व्हीकल फाइनेंस बिजनेस में सुधार और सिक्योर्ड प्रोडक्ट्स की ज्यादा हिस्सेदारी से FY25-28 में EPS में 30% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.