TCS Dividend: कंपनी ने निवेशकों को दिया डिविडेंड का डबल डोज, हर शेयर पर मिलेंगे ₹57, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट

TCS Dividend 2026: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने शेयरधारकों के लिए भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड12 Jan 2026, 05:26 PM IST
TCS Dividend
TCS Dividend

TCS Dividend 2026: आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने सोमवार, 12 जनवरी को मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। इसके साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने प्रति शेयर 57 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी के मुनाफे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद डिविडेंड का ऐलान किया है।

निवेशकों को डिविडेंड का डबल गिफ्ट

TCS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को हुई बैठक में दो तरह के डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसमें 11 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। दोनों मिलाकर निवेशकों को 57 रुपये का लाभांश दिया जाएगा। सोमवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयरों में 0.86% की बढ़त देखी गई और यह 3,235.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | JioBlackRock Flexi Cap Fund पोर्टफोलियो में फेरबदल

TCS Dividend Record Date

बता दें कि डिविडेंड की भारी-भरकम यह रकम केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगी, जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रजिस्ट्रर में दर्ज होगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार, 17 जनवरी 2026 तय की है। वहीं, जिन लोगों के पास अभी TCS के शेयर नहीं है और वे डिविडेंड का लाभ उठाना चाहते हैं, उनको शुक्रवार, 16 जनवरी तक डीमैट अकाउंट शेयर रखना अनिवार्य है। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड की यह रकम 3 फरवरी तक क्रेडिट की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Stock Market Closing: शुरुआती गिरावट के बाद दिग्गज कंपनियों में खरीदारी

TCS Q3 Results 2026

अगर अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही की बात करें, तो कंपनी के मुनाफे में 13.8% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 10,720 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 12,444 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू में 4.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए यह 67,087 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, मुनाफे में यह गिरावट कंपनी के बिजनेस मॉडल में किसी कमजोरी की वजह से नहीं, बल्कि भारत के नए 'लेबर कोड' के प्रभाव के कारण आई है। इन नए नियमों के चलते कंपनी को वित्तीय प्रावधानों में बदलाव करना पड़ा, जिसका सीधा असर बॉटम लाइन पर बड़ा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTCS Dividend: कंपनी ने निवेशकों को दिया डिविडेंड का डबल डोज, हर शेयर पर मिलेंगे ₹57, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTCS Dividend: कंपनी ने निवेशकों को दिया डिविडेंड का डबल डोज, हर शेयर पर मिलेंगे ₹57, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट