Investment Tips: टाटा के इस स्टॉक में आएगी तूफानी तेजी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टार्गेट

Investment Tips: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल्स पर अपनी खरीद रेटिंग दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड22 Dec 2025, 11:59 AM IST
टाटा के इस स्टॉक में आएगी तूफानी तेजी?
टाटा के इस स्टॉक में आएगी तूफानी तेजी?

Stock Market Investment Tips: भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की कंपनियों का हमेशा से दबदबा रहा है। लेकिन इस बार चर्चा तेजी से बढ़ रहे टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV) के बिजनेस को लेकर तेज हो गई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने इस सेक्टर में एक बड़ी हलचल की उम्मीद जताई है। नोमुरा का कहना है कि आने वाले समय में सड़कों पर टाटा के ट्रकों और भारी वाहनों की डिमांड में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।

टाटा ने मास्टरस्ट्रोक

नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (MHCV) सेगमेंट एक बड़े अपसाइकिल यानी तेजी के दौर की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में इस सेक्टर की स्पीड थोड़ी धीमी जरूर रही, लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं। अनुकूल आर्थिक माहौल और GST के लागू होने के बाद बढ़ी सड़कों की दक्षता ने इस बिजनेस को किफायती बना दिया है।

सबसे अहम बात है कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में इवेको (Iveco) के ट्रक बिजनेस का अधिग्रहण किया है। यह डील लगभग 3.8 बिलियन यूरो में हुआ है। हालांकि फिलहाल इवेको का बिजनेस एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि फाइनेंशियल ईयर 2027 तक इसमें सुधार दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें | Silver Rate Today: ऑलटाइम हाई पर पहुंची चांदी की कीमत, जानें क्या है ताजा रेट

फाइनेंशियल मजबूत है कंपनी

फाइनेंशियली, टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस का मार्जिन आगामी दो से तीन सालों में 12%-13% तक पहुंचने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने टाटा के इंडियन बिजनेस को 12x EV/EBITDA और इवेको यूनिट को 4x मल्टीपल पर वैल्यू किया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: टाटा के इस स्टॉक में आएगी तूफानी तेजी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टार्गेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: टाटा के इस स्टॉक में आएगी तूफानी तेजी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टार्गेट