Tata Motors Share Price: शेयर बाजार में लौटी बंपर तेजी, 8% उछला टाटा मोटर्स का शेयर, अब क्या करें निवेशक?

Tata Motors Share Price Surge: शेयर बाजार में चौतरफा तेजी के बीच टाटा मोटर्स के शेयरों में 8% से ज्यादा का उछाल आया। इसके शेयर 436.90 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 10:53 AM IST
Tata Motors Share Price: शेयर बाजार में लौटी बंपर तेजी, 8% उछला टाटा मोटर्स (AI-Image)
Tata Motors Share Price: शेयर बाजार में लौटी बंपर तेजी, 8% उछला टाटा मोटर्स (AI-Image)
AI Quick Read

Tata Motors Share Price Surge: शेयर बाजार में गुरुवार, 5 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी तूफानी तेजी के साथ-साथ टाटा मोटर्स के शेयरों में भी बंपर उछाल आया है। आज के शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हासिल किए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर बुधवार के बंद लेवल 402 के मुकाबले 421 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में 436.90 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

Advertisement

टाटा मोटर्स के शेयर में क्यों आई तेजी?

टाटा मोटर्स के शेयरों में आज आई तूफानी तेजी के पीछे की वजह व्यापाक बाजार में चौतरफा खरीदारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,609.54 अंक या 2.08% और निफ्टी 50 417.45 अंक या 1.74% की बड़ी बढ़त के साथ खुले। यह उछाल कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की नए सिरे से शुरू हुई खरीदारी की वजह से आई है।

इसके अलावा, ग्लोबल लेवल से भी सकारात्मक संकेत देखने को मिले। नवंबर 2026 में हुए अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में नियंत्रण हासिल कर लिया, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के लिए एक राजनीतिक झटके के रूप में देखा गया। इस राजनीतिक बदलाव के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने पॉजिटिव माहौल ने भारतीय बाजार के सेंटिमेंट को और मजबूती दी।

Advertisement

ऑटो सेल्स में 27% का उछाल

बता दें कि अक्टूबर 2026 के सेल्स डेटा के मुताबिक,Tata Motors CV ने डोमैस्टिक और इंटरनेशनल दोनों मार्केट्स को मिलाकर 47,652 व्हीकल्स की कुल सेल दर्ज की। यह पिछले साल के इसी महीने में 37,530 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा है।

भारतीय बाजार में कुल कमर्शियल व्हीकल्स की सेल 13% बढ़कर 39,784 यूनिट्स रही। इस दौरान हेवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) ट्रकों की डिमांड 12% बढ़कर 12,030 यूनिट्स और इंटरमीडिएट व लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (ILMCV) की सेल्स 17% बढ़कर 7,213 यूनिट्स पर पहुंच गई।

ग्लोबल मार्केट में बढ़ी डिमांड

पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में 20% की बढ़त के साथ 3,826 यूनिट्स और छोटे कमर्शियल वाहनों में 11% वृद्धि के साथ 16,715 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, सबसे बड़ा उलटफेर इंटरनेशनल बिजनेस में देखने को मिला। यहां सालाना आधार पर 225% की भारी उछाल आई और एक्सपोर्ट 2,422 यूनिट्स से बढ़कर 7,868 यूनिट्स दर्ज किया गया।

Advertisement

क्या खरीदारी का सही मौका है?

इस स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Elara Capital अपना भरोसा बरकरार रखा है। फर्म ने शेयर के लिए एक्युमुलेट रेटिंग बरकरार रखते हुए 463 रुपये का नया टारगेट प्राइस तय किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 36.2% मार्केट शेयर हासिल करने में सफल रही है, जो पिछले वित्त वर्ष से 110 आधार अंक अधिक है। हालांकि, कमोडिटी की बढ़ती लागत और भविष्य में मांग की रफ्तार धीमी होने की संभावना के चलते सोम्प-आधारित टारगेट प्राइस को 508 रुपये से घटाकर 463 रुपये किया है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Advertisement

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉ...Read More

होममार्केटTata Motors Share Price: शेयर बाजार में लौटी बंपर तेजी, 8% उछला टाटा मोटर्स का शेयर, अब क्या करें निवेशक?
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App