Tata Power Q2 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹1,245 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 3% का उछाल

Tata Power Q2 Results: टाटा पावर ने आज वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कंपनी का प्रॉपिट 14 प्रतिशत बढ़ा है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड11 Nov 2025, 08:11 PM IST
टाटा पावर रिजल्ट्स
टाटा पावर रिजल्ट्स

Tata Power Q2 Results 2025: टाटा ग्रुप की पावर सेक्टर कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के दौरान उसका नेट प्रॉफिट 14 प्रतिशत बढ़कर 1245 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए 15,769 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके साथ EBITDA 6 प्रतिशत बढ़कर 4,032 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,808 करोड़ रुपये था।

CEO ने कही ये बात

टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) प्रवीर सिन्हा ने बताया कि कंपनी का मजबूत प्रदर्शन उसके कारोबारी मॉडल के रणनीतिक पहलुओं और लिए गये फैसलों की मजबूती दिखाता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा, हरित ऊर्जा और उपभोक्ता केंद्रित वितरण में वृद्धि जारी है।

रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस प्रॉफिट 70% बढ़ा

कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस में उसका प्रॉफिट 70 प्रतिशत बढ़कर 511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस सेग्मेंट में उसका परिचालन लाभ 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,575 करोड़ रुपये और राजस्व 89 प्रतिशत बढ़कर 3,613 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें | विजय केडिया के निवेश वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक में जोरदार रैली, Q2 मुनाफा 80% बढ़ा

पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से इतना आया रेवेन्यू

सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग दूसरी तिमाही में क्रमशः 928 मेगावाट और 970 मेगावाट रहे। पावर ट्रांसमिशन बिजनेस से आने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस का रेवेन्यू 34 प्रतिशत उछाल के साथ 557 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि वह महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर प्रदेश में भावी अवसरों को सक्रिय रूप से तलाश रही है।

लाल निशान में बंद हुए टाटा पावर के शेयर

बता दें कि मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर टाटा पावर के शेयर 0.88 प्रतिशत कमजोर होकर 395.50 के लेवल पर बंद हुए, जबकि कारोबार के लिए 395.80 रुपये के लेवल पर खुले थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTata Power Q2 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹1,245 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 3% का उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTata Power Q2 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹1,245 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 3% का उछाल