Tata Steel Legal Notice: GST विवाद की चपेट में टाटा स्टील, ₹1,007 करोड़ के नोटिस पर आया कंपनी का जवाब

Tata Steel को टैक्स विभाग द्वारा 1,007.54 करोड़ रुपये की टैक्स मांग का नोटिस मिला है। कंपनी ने 514.19 करोड़ GST का भुगतान किया है और इसे बिना कानूनी आधार का बताया

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड29 Jun 2025, 06:31 PM IST
GST विवाद की चपेट में टाटा स्टील
GST विवाद की चपेट में टाटा स्टील(Bloomberg)

Tata Steel Legal Notice: देश की जानी-मानी स्टील निर्माता Tata Steel एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह उसके मुनाफे या विस्तार योजना नहीं, बल्कि टैक्स विभाग का एक बड़ा शो-कॉज़ नोटिस है। रांची के केंद्रीय कर आयुक्त (ऑडिट) कार्यालय ने कंपनी को 1,007.54 करोड़ रुपये की टैक्स मांग के साथ नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में गड़बड़ी की गई।

29 जून 2025 को BSE को दी गई फाइलिंग में Tata Steel ने बताया कि वह पहले ही 514.19 करोड़ GST का भुगतान कर चुकी है, और नोटिस में जो 493.35 करोड़ की अतिरिक्त देनदारी बताई गई है वह पूरी तरह से कथित है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह नोटिस बिना किसी ठोस कानूनी आधार के भेजा गया है और वो नियत समय में जमशेदपुर के GST व केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय में अपनी बात रखेगी। Tata Steel ने यह भी स्पष्ट किया कि इस टैक्स विवाद का उसके आर्थिक, परिचालन या कारोबारी गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें | सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? जानिए SBI, HDFC, Axis समेत टॉप बैंकों की ब्याज दरें

कंपनी ने 388% से अधिक रिटर्न दिया

इस खबर के बीच Tata Steel के शेयरों में स्थिरता बनी रही। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 161.40 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले कारोबारी सत्र से 0.56% ऊपर थे। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 388% से अधिक रिटर्न दिया है। वहीं 2025 की शुरुआत से अब तक शेयरों में 17.95% की बढ़त देखने को मिली है।

कंपनी का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 178.15 (4 जुलाई 2025) और न्यूनतम स्तर 122.60 रुपये (13 जनवरी 2025) रहा है, जबकि मौजूदा मार्केट कैप 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। Tata Group की पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया में भरोसे की परंपरा को देखते हुए निवेशक फिलहाल राहत में हैं। अब देखना होगा कि कंपनी अगला दांव कैसे चलती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTata Steel Legal Notice: GST विवाद की चपेट में टाटा स्टील, ₹1,007 करोड़ के नोटिस पर आया कंपनी का जवाब
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTata Steel Legal Notice: GST विवाद की चपेट में टाटा स्टील, ₹1,007 करोड़ के नोटिस पर आया कंपनी का जवाब