TCS Dividend 2025:अगले हफ्ते हर शेयर पर मिलेंगे ₹11, जान लीजिए पेआउट डेट

TCS Dividend 2025:  टीसीएस ने पिछले दिनों अंतरिम डिविडेंड का किया था, जिसकी पेआउट डेट करीब आ गई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड30 Oct 2025, 06:40 PM IST
टीसीएस डिविडेंड 2025
टीसीएस डिविडेंड 2025

TCS Dividend 2025: देश की सबसे बड़ी आईटी सेक्टर की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पिछले दिनों अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया था। कंपनी की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, शेयरधारकों को हर शेयर पर 11 रुपये दिया जाएगा, जिसकी पेआउट डेट करीब आ गई है। पेआउट डेट वह तारीख होती है, जिस दिन या उससे पहले शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगातान किया जाता है।

15 अक्टूबर थी रिकॉर्ड डेट

टीसीएस का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 11 रुपये जारी करेगी, जिसके के लिए 15 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट थी। यानी, इस तारीख पर जिन शेयरधारकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होगा, उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

इस दिन मिलेगा डिविडेंड का पैसा

वहीं, देश के सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने 4 नवंबर 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए पेआउट डेट तय की है। यानी, इस तारीख पर या इससे पहले पात्र शेयरधारकों के बैंक खाते में लाभांश का भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | इस सरकारी तेल कंपनी ने डिविडेंड का किया ऐलान, जान लीजिए रिकॉर्ड और पेआउट डेट

TCS डिविडेंड हिस्ट्री

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने चार बार डिविडेंड बांटा था, जिसकी कुल रकम 117 रुपये प्रति शेयर थी। वहीं, साल 2024 में यह आंकड़ा 75 रुपये रहा, जबकि 2023 में भी 117 रुपये के साथ शेयर बायबैक का भी ऐलान किया गया था। यह सिलसिला कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।

टीसीएस शेयर प्रदर्शन

गुरुवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 22.10 रुपये या 0.72% टूटकर 3,035.50 के लेवल पर बंद हुए। पिछले एक महीने के दौरान इन्होंने 5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है, जबकि 6 महीने की अवधि में 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, एक साल की बात करें, तो टीसीएस के शेयर 25 प्रतिशत नीचे आ गए हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTCS Dividend 2025:अगले हफ्ते हर शेयर पर मिलेंगे ₹11, जान लीजिए पेआउट डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTCS Dividend 2025:अगले हफ्ते हर शेयर पर मिलेंगे ₹11, जान लीजिए पेआउट डेट
OPEN IN APP