Sensex Weekly Performancen: TCS ने मारी बाजी! 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ा इन टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैप

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। टीसीएस ने 72,072.3 करोड़ का लाभ हासिल किया, जबकि एचडीएफसी बैंक और एलआईसी का पूंजीकरण घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड19 Jul 2026, 11:45 AM IST
5 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में  <span class='webrupee'>₹</span>1.54 लाख करोड़ का इजाफा
5 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹1.54 लाख करोड़ का इजाफा

Sensex Weekly Performance: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.54 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 582.06 अंक या 0.75 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 127.4 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ में रहा।

इन कंपनियों ने लगाई छलांग

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई। समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 72,072.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,672.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने जून तिमाही में शुद्ध लाभ में 4.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 19 जुलाई 2026: रविवार को सोने-चांदी की कीमतें स्थिर

बजाज फाइनेंस भी खूब चमका

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 29,062.06 करोड़ रुपये बढ़कर 10,34,441.77 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 23,884.93 करोड़ रुपये बढ़कर 17,95,091.26 करोड़ रुपये रहा।बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 21,946.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,57,274.28 रुपये, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,338.34 करोड़ के उछाल के साथ 9,63,768.78 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें | IDBI बैंक ने दिखाया दम, Q1 में लाभ बढ़कर ₹2,115 करोड़ पहुंचा

मार्केट कैप में आई गिरावट

कंपनीमार्केट कैप में गिरावट ( करोड़)नया मार्केट कैप ( करोड़)
लार्सन एंड टुब्रो (L&T)18,097.725,24,840.68
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)12,080.755,48,124.30
भारती एयरटेल7,706.4511,91,067.77
एचडीएफसी बैंक7,084.6112,62,369.81
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,221.795,03,775.86
यह भी पढ़ें | '1833 से मिला सबक न भूलें', भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चिंतित हुए विशेषज्ञ

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

शुक्रवार को कितने पर बंद हुआ सेंसेक्स?

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 964.58 अंक यानी 1.25 प्रतिशत उछलकर 78,151.45 अंक पर शुक्रवार को बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,095.68 अंक चढ़कर 78,282.55 अंक तक पहुंच गया।इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 261.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत बढ़कर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटSensex Weekly Performancen: TCS ने मारी बाजी! 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ा इन टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैप
More