TCS Q1 Results 2026: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार, 9 जुलाई को जून 2026 तिमाही का वित्तीय रिजल्ट जारी किया। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे सामने आने बाद आज, 10 जुलाई को TCS के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार में इसके शेयर 4 प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज किया गया। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान TCS का शेयर BSE पर 4.11 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2,132 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। पिछले काफी समय से भारी दबाव झेल रहे इस हैवीवेट स्टॉक में आई यह तेजी बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है। इसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को काफी निराश किया है।
गुरुवार, 9 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद TCS ने अपने फाइनेंशियल रिजल्ट्स की घोषणा की। पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक,सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 प्रतिशत बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में 12,760 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू 14 प्रतिशत बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये हो गया।हालांकि, मार्च 2026 तिमाही के मुकाबले TCS के नेट प्रॉफिट में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफा 13,718 करोड़ रुपये से घटकर 13,349 करोड़ रुपये रह गया है।
कंपनी ने निवेशकों को खुश करने के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए 15 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। ऐसे में लाभांश का फायदा उठाने के लिए इस तारीख तक कंपनी के रेकॉर्ड में निवेशकों का नाम दर्ज होना चाहिए। वहीं, 31 जुलाई 2026 को डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।
अगर टीसीएस के शेयर प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले 1 महीने में यह शेयर 2 प्रतिशत गिरा है, जबकि 3 महीने में 16 प्रतिशत और 6 महीने में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में लगभग 38 प्रतिशत टूट चुका है। ऐसे में यह मामूली बढ़त ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के. कृतिवासन ने कहा, जियो-पॉलिटिकल और मैक्रोइकोनॉमी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
टीसीएस के वित्तीय नतीजों के बाद अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस लेवल पर TCS के शेयरों में पैसा लगाना चाहिए या नहीं? चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI) और टेक्नोलॉजी सेक्टर ने ग्रोथ को सपोर्ट किया है, लेकिन कंज्यूमर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में सुस्ती बनी हुई है। कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से सालाना रेवेन्यू बढ़कर 2.6 अरब डॉलर हो गया है। ब्रोकरेज ने 2,320 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है।
दूसरी तरफ, Elara Securities ने TCS के लिए अपने टारगेट प्राइस को 2,780 रुपये से घटाकर 2,300 रुपये कर दिया है। हालांकि, रेटिंग को Accumulate पर बनाए रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंकिंग और कंज्यूमर सेक्टर को छोड़ दें, तो कंपनी के बाकी वर्टिकल्स का आउटलुक इस साल थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। TCS के ट्रेडिशनल बिजनेस पर लगातार दबाव बना हुआ है, जिससे रेवेन्यू की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है। उनके मुताबिक, यह स्टॉक इस समय अपनी भविष्य की अनुमानित कमाई के मुकाबले काफी अच्छे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.