TCS Q3 Results 2026 Date and Time: नए साल की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में हलचल बढ़ने वाली है। दरअसल, भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियां मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित करेंगी। इसक्रम देश के सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भी अपना तिमाही रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से बीते कल दाखिल की गई एक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, TCS जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक करने वाली है। इस बैठक में तिमाही रिजल्ट और डिविडेंड को मंजूरी दी जाएगी।
TCS Q3 Results 2026 Date
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड ऑफ डायेरक्टर्स की बैठ सोमवार, 12 जनवरी 2026 को होगी। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही और नौ महीने के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडटेड फाइनेंशियल रिजल्ट पर विचार किया जाएगा और मंजूरी दी जाएगी। आमतौर पर देखा गया है कि TCS अपने रिजल्ट मार्केट बंद होने के आसपास ही जारी करती है।
टीसीएस डिविडेंड 2026 रिकॉर्ड डेट
टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी 12 जनवरी को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में अपने शेयरधारकों के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड जारी करने पर भी विचार करेगी। TCS अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अगर बोर्ड की तरफ से तीसरे अंतरिम डविडेंड को मंजूर किया जाता है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2026 होगी।
केवल इन शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड
बता दें कि जिन शेयरधारकों को नाम रिकॉर्ड डेट यानी 17 जनवरी तक कंपनी के रजिस्ट्रर में दर्ज होगा, केवल उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। वहीं, नए निवेशक इस तारीख से पहले स्टॉक में निवेश कर लाभांश का फायदा उठा सकते हैं।