TCS के नतीजों के बाद Infosys-Wipro के ADR लुढ़के, आज बाजार खुलते ही IT शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर

TCS Q4 Results:  गुरुवार को देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने अपना रिजल्ट पेश किया। कंपनी के नतीजे सार्वजनिक होने के बाद इन्फोसिस (Infosys) और विप्रो (Wipro) के ADR में गिरावट दर्ज की गई। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Apr 2026, 08:05 AM IST
TCS के नतीजों के बाद Infosys-Wipro के ADR लुढ़के
TCS के नतीजों के बाद Infosys-Wipro के ADR लुढ़के

TCS Q4 Result 2026: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट्स का असर केवल कंपनी तक सीमित नहीं रहा। टीसीएस के रिजल्ट्स पब्लिक होने के बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर भारतीय आईटी कंपनियों के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADR) में हलचल तेज हो गई। दिग्गज IT कंपनी Wipro और Infosys के ADR 2% से ज्यादा लुढ़क गए। ऐसे में आज शेयर बाजार खुलते ही आईटी स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन्फोसिस का ADR 1.71% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि Wipro में 0.44% का मामूली उछाल रहा।

TCS Q4 Results 2026

TCS ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के चौथे क्वार्टर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही के लिए उसका नेट प्रॉफिट 12% बढ़ा है, जो 13,718 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 10% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही की सबसे बड़ी उपलब्धि कंपनी की ओर से जीती गई तीन मेगा डील्स हैं। इनका कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) लगभग 12 अरब डॉलर है। इससे पता चलता है कि ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद बड़े क्वलाइंट्स टीसीएस पर भरोसा जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Stock Market Outlook: क्या आज फिर लौटेगी रौनक?

कंपनी की ग्रोथ में AI का अहम योगदान

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के इस बेहतरीन नतीजों में सबसे ज्यादा योगदान AI का रहा है। मैनेजमेंट ने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी का सालाना AI रेवेन्यू 2.3 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है। TCS के CEO के कृतिवासन और COO आरती सुब्रमण्यन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 एंटरप्राइज AI को अपनाने के लिहाज से एक निर्णायक साल रहा है। कंपनी ने AI को एक अलग डिपॉर्टमेंट के रूप में देखने के बजाय इसे अपनी सभी मुख्य सर्विसेज में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें | 10 अप्रैल से खुल रहा Axis Mutual Fund का नया फंड ऑफर, ₹100 से कर सकेंगे निवेश

क्यों आई ADR में गिरावट?

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स के रिसर्च हेड अभिषेक जैन ने कहा, “मौजूदा मार्केट प्राइस 2,590 रुपये पर TCS का शेयर फाइनेंशियल ईयर 2028 की अनुमानित अर्निंग (EPS) के 17.6 गुना पर ट्रेड कर रहा है। उन्होंने इस स्टॉक को Accumulate रेटिंग दी है।” कंपनी ने एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर और पार्टनरशिप में भारी निवेश के बावजूद अपने मार्जिन को बरकरार रखा है। बता दें कि Wipro शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर 16 अप्रैल को विचार करेगी। इसके बावजूद विप्रो के एडीआर में गिरावट से यह संकेत मिलता है कि निवेशक लॉन्ग टर्म ग्रोथ और AI स्ट्रैटजी पर स्पष्टता चाहते हैं। इन्फोसिस एडीआर में गिरावट भी सेक्टर के प्रति निवेशकों की इसी चिंता को दिखाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटTCS के नतीजों के बाद Infosys-Wipro के ADR लुढ़के, आज बाजार खुलते ही IT शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर
More