LEAP India, Technocraft IPO: आज बंद हो रहे हैं ये 2 दमदार आईपीओ, निवेश से पहले देखें लेटेस्ट GMP

Technocraft Ventures, Leap India IPO GMP: टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स और लीप इंडिया का आईपीओ आज बंद हो रहा है। दोनों आईपीओ को निवेशकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है, वहीं ग्रे मार्केट (GMP) में भी मजबूती देखी जा रही है।

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Aug 2026, 10:43 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
LEAP India, Technocraft IPO: आज बंद हो रहे हैं ये 2 दमदार आईपीओ, निवेश से पहले देखें लेटेस्ट GMP
LEAP India, Technocraft IPO: आज बंद हो रहे हैं ये 2 दमदार आईपीओ, निवेश से पहले देखें लेटेस्ट GMP

Leap India IPO Subscription Status: प्राइमरी मार्केट में आज दो दमदार आईपीओ बंद हो रहे हैं। शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड और लीप इंडिया के आईपीओ में बोली लनाने का आज आखिरी मौका है। पिछले दो दिनों में इन दोनों मेनबोर्ड आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इनके शेयरों में शानदार उछाल देखा जा रहा है।

Technocraft Ventures Subscription Status

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ को दूसरे दिन तक 4.73 गुना सब्सक्राइब मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, ऑफर किए गए 83,17,190 शेयरों के मुकाबले 3,93,45,600 शेयरों के लिए बोलियां आई हैं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 6.47 गुना भरा है, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी 4.50 गुना सब्सक्राइब हुई है। रिटेल निवेशकों के कोटे में 4.12 गुना सब्सक्रिप्शन आया है।

यह 251.88 करोड़ रुपये का आईपीओ है, जिसमें 95.05 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन्स की ओर से 23.76 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसकी कीमत 50.37 करोड़ रुपये है।

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स आईपीओ जीएमपी ( Technocraft Ventures GMP Today)

मंगलवार, 11 अगस्त को टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड का जीएमपी (GMP) 30 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 242 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 200-212 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है।

लीप इंडिया आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस (LEAP India IPO Subscription Status)

वहीं, KKR के सपोर्ट वाली सप्लाई चेन ऑपरेटर लीप इंडिया लिमिटेड का आईपीओ भी आज बंद हो रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 2480 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए मैनेजमेंट ने 151-159 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। इस सार्वजनिक पेशकश में 480 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) का मिश्रण शामिल है।

लीप इंडिया आईपीओ तीसरे दिन सुबह 10:36 बजे तक कुल 0.62 गुना बुक हो चुका था। रिटेल कोटे में 0.52 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 0.86 गुना भरा। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशल बायर्स (QIBs) क हिस्से में 0.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

लीप इंडिया आईपीओ का आज का जीएमपी (Leap India IPO GMP Today)

इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में आज 13 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। यह बुक-बिल्डिंग इश्यू के अपर प्राइस बैंड से लगभग 8 प्रतिशत ज्यादा है। इसकी अनुमानित लिस्टिंग 172 रुपये के आसपास हो सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटLEAP India, Technocraft IPO: आज बंद हो रहे हैं ये 2 दमदार आईपीओ, निवेश से पहले देखें लेटेस्ट GMP
More