Tempsens Instruments के शेयरों ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, निवेशकों का पैसा हुआ दोगुने से ज्यादा

Tempsens Instruments Share Price: टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयरों ने शेयर बाजार में बंपर शुरुआत की है। BSE और NSE पर आईपीओ इश्यू प्राइस से 110% से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। 

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Aug 2026, 12:41 PM IST
 Tempsens Instruments के शेयरों ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, डबल हुआ पैसा
Tempsens Instruments के शेयरों ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, डबल हुआ पैसा

Tempsens Instruments Share Price: थर्मल इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी Tempsens Instruments (India) के शेयरों ने आज दलाल स्ट्रीट पर कदम रखते ही बंपर कामाई कराई है। कंपनी का शेयर BSE पर 300 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 110% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 631.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं,NSE पर यह 634 रुपये पर या लगभग 111% के मुनाफे के साथ खुला। यह आईपीओ 20 अगस्त से 24 अगस्त के बीच खुला था। इसे कुल 184 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

लिस्टिंग से पहले क्या था जीएमपी?

शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले ही इस आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। शुक्रवार सुबह Tempsens Instruments का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 330 रुपये के आसपास चल रहा था। इस आधार पर 300 रुपये के अपर प्राइस बैंड से 630 रुपये के आसपास लिस्टिंग होने की उम्मीद थी।

लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली

बता दें कि शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद अपर लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। इसके चलते दोपहर के कारोबार में BSE पर यह शेयर 620.35 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। वहीं, NSE पर यह 611.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बंपर लिस्टिंग के बाद थोड़ी-बहुत प्रॉफिट बुकिंग आम बात है।

क्या काम करती है कंपनी?

बता दें कि Tempsens Instruments मुख्य रूप से थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बनाने का काम करती है। यह कंपनी तापमान मापने वाले कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और खास तरह की केबल्स डिजाइन और तैयार करती है। कंपनी ने आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल अपने इलेक्ट्रिकल हीटिंग और स्पेशलाइज्ड केबल बिजनेस के विस्तार के लिए करेगी। इसके अलावा, कुछ फंड्स का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने डेट को चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटTempsens Instruments के शेयरों ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, निवेशकों का पैसा हुआ दोगुने से ज्यादा
More