Tenneco Clean Air India: 61 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट आज, GMP में तूफानी तेजी

Tenneco Clean Air IPO: टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों का आज अलॉटमेंट फाइनल हो रहा है। BSE- NSE और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर आसान स्टेप्स में चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस।     

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Nov 2025, 10:51 AM IST
टेनेको क्लीन एयर इंडिया
टेनेको क्लीन एयर इंडिया

Tenneco Clean Air IPO Allotment Status: टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों का आज अलॉटमेंट फाइनल हो रहा है। कंपनी ने इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 3,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 नवंबर से 14 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान IPO को कुल 61.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों ने 5.37 गुना बोली लगाई, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 174.78 गुना की बुकिंग की। इसके अलावा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 42.79 गुना सब्सक्राइब किया।

पूरी तरह से OFS था इश्यू

यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) था। इसमें 9.07 करोड़ शेयर बेचे गए। कंपनी ने कोई नया कैपिटल नहीं जुटाया गया। फिर भी निवेशकों का जमकर समर्थन मिला। 11 नवंबर को एंकर निवेशकों से 1,080 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

यह भी पढ़ें | आज बारिश के कारण इस प्रदेश में बंद हैं स्कूल, जानिए अन्य राज्यों की स्थिति

Tenneco Clean Air IPO GMP Today

ग्रे मार्केट में टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर 123 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 397 रुपये था। इसका मतलब 31 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग की संभावना है। ब्रोकर्स का मानना है कि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति, एमिशन कंट्रोल और राइड टेक्नोलॉजी में लीडरशिप, हाई मार्जिन और लगभग डेट फ्री बैलेंस शीट के चलते लिस्टिंग पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर 19 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें | हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखी हलचल

रजिस्ट्रार साइट पर चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस

1. सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html लिंक को खोलें।

2. इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से IPO सेलेक्ट करें।

3. एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या PAN में से कोई एक ऑप्शन चुनें।

4. ASBA है या नॉन-ASBA विकल्प चुनें।

5. इसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट कर दें।
6. स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

1. BSE https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. इसके बाद 'Issue Type' में 'Equity' सिलेक्ट करें।

3. ड्रॉपडाउन से अपना IPO चुनें।

4. PAN या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

5. इसके बाद सबमिट कर दें।

NSE पर चेक करने का ये है तरीका

1. NSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। https://www1.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp

2. इसके बाद Click here to sign up' पर क्लिक करके PAN दर्ज करें।

3. यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भरें।

4. नए पेज पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTenneco Clean Air India: 61 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट आज, GMP में तूफानी तेजी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTenneco Clean Air India: 61 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद शेयर अलॉटमेंट आज, GMP में तूफानी तेजी