Tenneco Clean Air Shares: शेयरों ने की धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 28% का मुनाफा

आज शेयर बाजार में टेनेको क्लीन एयर इंडिया (Tenneco Clean Air India) के शेयर लिस्ट हो गए हैं। इन्होंने लगभग 28 प्रतिशत प्रीमियम पर डेब्यू किया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड19 Nov 2025, 10:04 AM IST
टेनको शेयर प्राइस
टेनको शेयर प्राइस

Tenneco Clean Air India Share Price: शेयर बाजार में आज टेनेको क्लीन एयर इंडिया (Tenneco Clean Air India) के शेयरों ने धमाकेदार शुरुआत की है। इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयरों ने 505 रुपये पर लिस्टिंग दी, जबकि इश्यू प्राइस 397 रुपये था। यानी निवेशकों को 27.20% का मुनाफा हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 25.44% प्रीमियम के साथ 498 रुपये पर डेब्यू किए। बुधवार को लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में टेनेको क्लीन एयर का GMP 104 रुपये तक पहुंच चुका था। इस आधार पर लिस्टिंग 501 रुपये के आसपास होनी की उम्मीद थी।

पूरी तरह से OFS था आईपीओ

टेनेको क्लीन एयर ने आईपीओ के जरिए 3600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था। इसमें 9.07 करोड़ शेयर बेचे गए। ऐसे में आईपीओ के जरिए आई फंडिंग शेयरधारकों के पास जाएगी। कंपनी को एक रुपया भी नहीं मिलेगा। कंपनी ने आईपीओ के 378-397 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था। रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट 37 शेयरों का था। ऐसे में उन्हें कम से कम 14,689 रुपये निवेश करने थे।

यह भी पढ़ें | आधार कार्ड में होने वाला है बड़ा बदलाव! दिसंबर से लागू हो सकता है नया नियम

IPO को 61.79 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

बता दें कि पहले दिन सब्सक्रिप्शन सुस्त रहा, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन थोड़ गति देखने को मिली। तीन दिनों की बिडिंग के दौरान आईपीओ को 61.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों ने 6.34 करोड़ शेयरों के बदले 392 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। सबसे जोरदार रिस्पॉन्स क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) का रहा। इस कैटेगरी में 174.78 गुना बुक किया गया। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने 42 गुना सब्सक्राइब किया। इसके बाद रिटेल निवेशकों ने 5.37 गुना बुक किया।

यह भी पढ़ें | फर्जी ‘रॉ’ अफसर गिरफ्तार, आरोपी के पास मिला दिल्ली धमाके से जुड़ा वीडियो

ये काम करती है कंपनी

यह कंपनी अमेरिका में ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली Tenneco का हिस्सा है। ये हाई टेक्नोलॉजी वाले क्लीन एयर, पावरट्रेन और सस्पेंशन सिस्टम बनाती है। भारत के बड़े-बड़े गाड़ी बनाने वाले ब्रांड्स (OEM) के साथ-साथ विदेशों में भी सप्लाई करती है। इनके प्रोडक्ट्स पैसेंजर कारों से लेकर कमर्शियल गाड़ियों तक हर जगह लगते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTenneco Clean Air Shares: शेयरों ने की धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 28% का मुनाफा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTenneco Clean Air Shares: शेयरों ने की धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 28% का मुनाफा