52 Week High Stocks: सोमवार को भारतीय शेयर ने जोरदार रिकवरी दिखाई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 388 अंक चढ़कर 84,950 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 103 अंक के उछाल के साथ 26,000 के ऊपर बंद हुआ। आज की ट्रेडिंग में BSE 100 इंडेक्स में शामिल 8 शेयरों ने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में आगे भी बुलिश मोमेंटम जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस तहका ब्रेकआउट स्ट्रांग बायिंग प्रेशर और आगामी दिनों में तेजी की संभावना दिखाता है।
शेयरों ने 1 महीने 18% तक का दिया रिटर्न
BSE 100 इंडेक्स में शामिल जिन आठ कंपनियों के शेयरों ने आज 52-सप्ताह का नया उच्चतम स्तर बनाया है, उनमें बैंकिंग, पेंट, तेल-गैस, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इन शेयरों में पिछले एक महीने में 4% से लेकर 18% तक की शानदार बढ़त दर्ज की गई है।
इन शेयरों ने छुआ 52 वीक हाई
1.केनरा बैंक के शेयरों ने आज 150.35 रुपये के लेवल पर 52 वीक हाई हिट किया है। वहीं, इसका मौजूदा शेयर प्राइस 149.10 रुपये है। पिछले एक महीने में इसने लगभग 18% की छलांग लगाई है।
2.वहीं, एशियन पेंट्स के शेयरों ने भी सोमवार को नया 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ है। आज के कारोबार में इसके शेयर 2,926 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, क्लोजिंग 2,887 रुपये पर हुई है। एशियन पेंट्स के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 16% की तेजी दर्ज की है।
3.भारत पेट्रोलियम (BPCL) के शेयर 381.60 रुपये पर 52 वीक हाई बनाए। इसका मौजूदा शेयर प्राइस 373.95 रुपये है। पिछले तीस दिनों में BPCL के शेयर 13% का उछाल आया है।
4.इसके साथ ही फेडरल बैंक के शेयर 240 रुपये के स्तर पर 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुए हैं। हालांकि, 239 रुपये के लेवल पर बंद हुए। पिछले एक महीने में 11% का उछाल आया है।
5.वहीं, स्टेट बैंक के शेयर (SBI) के शेयर आज 976.20 रुपये पर 52 वीक हाई बनाए हैं। लेकिन क्लोजिंग 972.50 रुपये पर हुई। इस पीएसयू स्टॉक ने पिछले एक महीने के दौरान 11% का रिटर्न दिए हैं।
6.इसके बाद मैरिको के शेयर 764.85 रुपये पर 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुए, जबकि मौजूदा शेयर प्राइस 760 रुपये है। इस स्टॉक ने पिछले एक महीने में 7 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।
7.पंजाब नेशनल बैंक(PNB) के शेयर 124.85 रुपये पर 52 वीक हाई बनाए, जबकि 123 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में इन्होंने 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।
8.वहीं, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 5,814.95 रुपये पर 52 वीक हाई बनाए, जबकि 5,801.55 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक माह में इस स्टॉक ने 4 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।