
Timex Group India Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को घड़ी बनाने वाली मशहूर कंपनी टाइमेक्स ग्रुप इंडिया (Timex Group India) के शेयरों में बड़ृी हलचल देखने को मिली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इसके शेयर 10% की बड़ी गिरावट दर्ज किए हैं, जिसके निवेशकों को हडकंप मच गया। यह गिरावट प्रमोटर्स की तरफ से बड़ी हिस्सेदारी बेचने के ऐलान के बाद आई है। दरअसल, प्रमोटर्स ने ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हस्सेदारी कम कर रहे हैं,जिसके लिए फ्लोर प्राइस मौजूदा मार्केट रेट से काफी कम तय किया गया है। इस भारी डिस्काउंट के कारण निवेशकों में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।
कंपनी के प्रमोटर टाइमेक्स ग्रुप लग्जरी वॉचेस बी. वी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह अपनी हिस्सेदारी कम करने जा रहे हैं। प्रमोटर ने लगभग 45.09 लाख इक्विटी शेयर बेचने की पेशकश की है, जो कंपनी के फुलीपेड शेयर कैपिटल का 4.47% हिस्सा है। इस ऑफर फॉर सेल (OFS)के लिए 275 रुपये का फ्लोर प्राइस सेट किया गया है ,जबकि शुक्रवार टाइमेक्स ग्रुप इंडिया के शेयर 351.75 रुपये पर बंद हुए थे। यानी प्रमोटर 22 प्रतिशत डिस्काउंट पर शेयर बेच रहे हैं। यह कारण है कि सोमवार टाइमेक्स ग्रुप इंडिया के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है।
बता दें कि यह ऑफर फॉर सेल (OFS) आज यानी 29 दिसंबर को शुरू हो रहा है, जबकि मंगलवार, 30 दिसंबर तक खुला रहेगा। हालांकि, आज केवल नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स ही बोली लगा सकते हैं, जबकि मंगलवार को आम निवेशकों के लिए विंडो खुलेगा। प्रमोटर ने ओवरसब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन रखा है। इसका मलतब है कि अगर शेयरों की डिमांड तय सीमा से ज्यादा हुई तो प्रमोटर और हिस्सेदारी बेच सकते हैं और 8.93% तक हिस्सेदारी बेची जा सकती है।
सोमवार को NSE पर टाइमेक्स ग्रुप इंडिया के शेयर 316.60 रुपये के लेवल पर इंट्राडे लो बनाई, जबकि शुक्रवार को 351.75 रुपये पर बंद हुए थे। यानी आज 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अगर इस स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले पिछले 6 महीने में इसने 47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि 2025 में 57 फीसदी की बढ़त हासिल की है। वहीं,एक साल के दौरान निवेशकों को 63 प्रतिशत का मुनाफा मिला है। अगर लॉन्ग टर्म की बात करें, तो 1000 प्रतिशत से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.