
Titan Share Price: शेयर बाजार में बुधवार को टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयरों में हलचल देखने को मिली। इसके शेयर आज के कारोबार में 2.5% से ज्यादा की तेजी दर्ज किए। टाइटन के शेयरों में यह उछाल कंपनी की तरफ से मजबूत दिसंबर तिमाही के रिजल्ट जारी करने के बाद आया है। इसके शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 4,378.40 रुपये के स्तर पर नया 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर भी बनाए।
टाइटन कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61% बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, टैक्स से पहले के मुनाफे (PBT) की बात करें, तो इसमें 70% का जबरदस्त उछाल देखा गया, जो अब 2,375 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने मार्जिन को 9.7% तक पहुंचा दिया है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 40% की बढ़त के साथ 24,592 करोड़ रुपये रही।
टाइटन की कुल कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा इसके ज्वेलरी सेगमेंट से आता है। इस बार ज्वेलरी बिजनेस ने 42% की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है। इसके बाद कुल आय 22,517 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने तनिष्क, मिया और जोया जैसे ब्रांड्स ने सामूहिक रूप से 40% की बढ़ोतरी हासिल की। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि यह अब तक के सबसे शानदार तिमाही प्रदर्शनों में से एक है। फेस्टिव सीजन और असरदार एड कैंपेन ने कस्टमर्स को शोरूम तक लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
बता दें कि दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का टाइटन महत्वपूर्ण स्टॉक है। दिसंबर 2025 तिमाही की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5% से अधिक बनी हुई है। इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने भी इस शेयर पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ICICI डायरेक्ट ने टाइटन के लिए Add रेटिंग बरकरार रखी है। वहीं, 4,500 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद टाइटन की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने यह चेतावनी दी है कि भविष्य में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ग्राहकों के व्यवहार को प्रभावित कर सकती है, जिसे निवेशकों को ध्यान में रखना चाहिए। टाइटन कंपनी का शेयर चार्ट पर हायर हाई ब्रेकआउट दिखा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि बायिंग ट्रेंड अभी खत्म नहीं हुआ है। लॉन्ग टर्म नजरिए से देखें तो शेयर एक मबूत अपट्रेंड में है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.