
Tata Motors Commercial Vehicles Q2 Results: टाटा मोटर्स की कॉमर्शियल व्हीकल्स यूनिट ने लिस्टिंग के बाद पहली बार तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही रिजल्ट जारी किया। कंपनी ने बताया कि रिपोर्ट की गई अवधि में उसको 867 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 498 करोड़ रुपये का मुनाफा था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह उलटफेर निवेशकों के लिए बड़ा झटका बना।
टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स ने आगे बताया कि कोर ऑपरेशंस से रेवेन्यू में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिकॉर्ड की गई तिमाही में 18,585 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 17,535 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लेकिन कुल खर्च में भी उछाल आया है। यह 15 प्रतिशत उछलकर 19,296 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 16,777 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि खर्च में यह बढ़ोतरी सामानों की बढ़ती लागत और 2027 करोड़ रुपये का एकमुश्त फेयर वैल्यू लॉस रहा है। इक्विटी निवेश में हुए इस नुकसान ने घाटे को बढ़ा दिया।
कंपनी ने बताया कि सेगमेंटल आधार पर देखें, तो कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री से कमाई 6.5 फीसदी बढ़ी है। यह सितंबर 2025 तिमाही में 18,370 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल 17,236 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। यह बढ़त कुल रेवेन्यू ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है।
बता दें कि तिमाही रिजल्ट्स बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए हैं। गुरुवार को टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर 2.26 प्रतिशत टूटकर 320.25 रुपये पर बंद हुए। वहीं, बुधवार को 327.65 रुपये पर बंद हुए थे। मालूम हो कि बुधवार को ही इसकी शेयरों की लिस्टिंग हुई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 335 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 330.25 रुपये पर लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के दिन शेयरों ने 346.75 रुपये के ऑलटाइम हाई को छुआ, जबकि सबसे निचला स्तर 315 रुपये रहा। 13 नवंबर तक कंपनी का मार्केट कैप 1.17 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.