TMPV Q2 Results: डीमर्जर के बाद पहली बार तिमाही रिजल्ट पेश करने जा रही कंपनी, नोट कर लीजिए डेट

TMPV Q2 Results 2025: टाटा मोटर्स डीमर्जर के बाद अलग हुई कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड ने सितंबर तिमाही रिजल्ट पेश करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Nov 2025, 03:25 PM IST
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड

TMPV Q2 Results Date: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अपनी अलग पहचान के बाद पहली बार फाइनेंशियल रिजल्ट्स पेश करने जा रही है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 14 नवंबर 2025 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इस दौरान जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे और मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के परिणामों को मंजूरी दी जाएगी।

डीमर्जर के बाद पहला तिमाही रिजल्ट

डीमर्जर के बाद यह कंपनी अब केवल पैंसेजर व्हीकल्स पर फोकस कर रही है। हालिया डीमर्जर में कॉमर्शियल व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कारोबार को अलग कर दिया गया। इस डीमर्जर के बाद पहली बार कंपनी तिमाही नतीजे पेश करने जा रही है। ऐसे में निवेशकों की इस पर नजर रहेगी।

पिछले महीने लागू हुआ था टाटा मोटर्स डीमर्जर

बता दें कि टाटा मोटर्स का डीमर्जर पिछले महीने 1 तारीख यानी 1 अक्टूबर से प्रभावी है। पुरानी कंपनी का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैंसेजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) कर दिया गया है, जबकि कॉमर्शियल व्हीकल्स के लिए नई कंपनी बनाई गई है। यह कंपनी लैगुआर, लैंडरोवर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे पैसेंजर व्हीकल्स पर फोकस करेगी। वहीं, नई कंपनी का नाम टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड है। यह व्यापारिक वाहनों का कारोबार संभालेगी।

डीमर्जर के बाद बढ़ेगी वैल्यू

डीमर्जर का मकसद बिजनेस को तेज करना और वैल्यू बढ़ाना था। अब कंपनी की कमाई में इसका असर साफ दिख सकता है। बोर्ड ऑडिटेड स्टैंडअलोन रिजल्ट मंजूर करेगा। साथ ही अनऑडिटेड कंसॉलिडेटेड रिजल्ट्स भी पास होंगे। ये आंकड़े सितंबर 2025 तक की तिमाही और छह महीनों के हैं।

यह भी पढ़ें | कल इस डिफेंस स्टॉक में दिखेगी हरकत! जान लीजिए क्या है वजह

24 सितंबर से ट्रेडिंग विंडो बंद

गौरतलब है कि कंपनी ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का पूरा किया है। ट्रेडिंग विंडो 24 सितंबर 2025 से बंद है। यह रिजल्ट पेश होने के 48 घंटे बाद खुलेगी। ऐसा इसलिए किया जाता है कि निवेशक और कर्मचारी कोई इनसाइड डिटेल से फायदा नहीं उठा सकें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटTMPV Q2 Results: डीमर्जर के बाद पहली बार तिमाही रिजल्ट पेश करने जा रही कंपनी, नोट कर लीजिए डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटTMPV Q2 Results: डीमर्जर के बाद पहली बार तिमाही रिजल्ट पेश करने जा रही कंपनी, नोट कर लीजिए डेट