Stock To buy For 2026: साल 2025 खत्म होने में महज एक सप्ताह का समय ही बाकी है। भारतीय शेयर बाजार सतर्कता के साथ नए साल में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। इस साल निवेशकों के लिए सफर आसान नहीं रहा। मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। दुनिया भर में अनिश्चितता रही, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बदलती रही और सेक्टरों में तेज रोटेशन हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स ज्यादातर समय संभले रहे, लेकिन व्यापक बाजार खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप पिछले दो सालों की शानदार तेजी के बाद लगातार दबाव में रहे। बेंचमार्क निफ्टी इस साल अब तक करीब 10 फीसदी चढ़ा है, जबकि मिडकैप इंडेक्स पूरी तरह फ्लैट रहा और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 8 फीसदी नीचे है।
2025 में ऐसा रहा ट्रेंड
एक्सिस सिक्योरिटीज के MD और CEO प्रणव हरिदासन ने कहा, '2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए आसान साल नहीं रहा। प्रदर्शन पिछड़ गया, दुनिया के दूसरे बाजार आगे निकल गए और निवेशकों को याद दिलाया गया कि मजबूती में भी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन यह साल चुपचाप सिस्टम को मजबूत भी बनाता गया। अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रही, महंगाई कम हुई, विदेशी संतुलन संभाला जा सका और घरेलू बचत ने बाजार पर भरोसा बनाए रखा। बड़ी सुर्खियों के पीछे मार्केट स्ट्रक्टर वाकई मजबूत हुआ। प्राइमरी मार्केट में एक्सन बना रहा, लिस्टेड कंपनियों की संख्या बढ़ी, घरेलू संस्थाओं ने निवेश किया, खुदरा निवेशकों का भी जोश देखने को मिला।'
हाालंकि, ऐसे कंसॉलिडेशन अक्सर अगले बड़े ट्रेंड की नींव रखते हैं। नया साल आने वाला है। ऐसे में निवेशक उन मौकों की तलाश में हैं, जो स्थिरता के साथ-साथ अच्छा रिटर्न दे सकें। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कुछ चुनिंदा स्टॉक पर अपनी राय दी है, जो आगामी समय में बेहतर कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।