Stocks in News: Hindalco और Indigo समेत इन 15 शेयरों में आज रहेगी हलचल, ट्रेड से पहले जानें बड़े अपडेट्स

Stocks in News: शेयर बाजार में आज कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें हिंडाल्को, इंडिगो, ओला और वोल्टास सहित 15 नाम शामिल हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Mar 2026, 08:37 AM IST
Hindalco और Indigo समेत इन 15 शेयरों में आज रहेगी हलचल
Hindalco और Indigo समेत इन 15 शेयरों में आज रहेगी हलचल

Stock in News Today: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भारी गिरावट देखने को मिली। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स 4,355 अंक या 5.5% टूटा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 1,300 अंक या 5.3% की गिरावट दर्ज की। शुक्रवार को ये लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज करते हुए बंद हुए। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल लेवल पर गहराते आर्थिक संकट ने भारतीय निवेशकों के कई लाख करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए हैं। वहीं, सोमवार, 16 मार्च 2026 को कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंडाल्को और जिंदल स्टेनलेस

आज एल्युमिनियम सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज फोकस में बनी हुई है। बाजार में ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि अमेरिका-ईरान संघर्ष की स्थिति को देखते हुए कंपनी ने अपना कामकाज रोक दिया है। लेकिन हिंडाल्को इसे अफवाह करार दिया है। कंपनी ने कहा, उसका एल्युमिनियम एक्सट्रूजन बिजनेस सामान्य रूप से चल रहा है। हालांकि, जिंदल स्टेनलेस ने माना है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण उसे ईंधन की कमी और शिपिंग में देरी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की सीमित उपलब्धता के चलते कंपनी को अपने प्रोडक्शन कैपिसिटी में कटौती करनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Outlook: आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

Indigo और GMR एयरपोर्ट्स

वहीं, इंटरग्लोब एविएशन (Indigo) ने फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से एयरक्राफ्ट फ्यूल की कीमतों में 85 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। दूसरी ओर, GMR एयरपोर्ट्स को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DIAL) के कार्गो टर्मिनल 1 के आधुनिकीकरण और संचालन का ठेका मिला है।

अडानी पावर और वारी एनर्जी

इसके अलावा, अडानी पावर को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से 1,600 मेगावाट थर्मल पावर सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट कंपनी की कमाई में स्थिरता ला सकता है। वहीं, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में वारी एनर्जीज ने नागपुर में 6,200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी खोलने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें | क्या आज भी दिल्ली-नोएडा में होगी बारिश? 17 राज्यों में आंधी बरसात का अलर्ट जारी

D-Mart और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज

आज के कारोबार में एवेन्यू सुपरमार्केट्स (D-Mart) के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है। दरअसल, कंपनी ने कल्पना उनदकत को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रक्षित हरगावे को अगले पांच सालों के लिए अपना CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर चुना है।

Ola और वोल्टास

ई-स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने EndICEAge कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत ग्राहकों को 20,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसका मकसद पेट्रोल टू-व्हीलर्स से इलेक्ट्रिक की ओर ट्रांजिशन को तेज करना है। वहीं, टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास के लिए थोड़ी चिंता की खबर है। महाराष्ट्र GST अधिकारियों ने कंपनी के मुंबई दफ्तर में रिकॉर्ड्स की जांच शुरू की है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वे पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | भारतीय EdTech सेक्टर में महा-विलय, upGrad करेगा Unacademy का अधिग्रहण

ये स्टॉक्स भी चर्चा में

इसी बीच, डेटा पैटर्न्स (इंडिया) को मौसम विभाग से 288 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी डॉपलर वेदर रडार की सप्लाई करेगी। वहीं, कंट्रक्शन सेक्टर में दिलीप बिल्डकॉन और बाजल प्रोजेक्ट्स को महाराष्ट्र और ओडिशा में अहम इन्फ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्ट्स हासिल हुए हैं। इसके अलावा, सीमेक को ONGC से 410 करोड़ रुपये का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लगा है। इस तरह, रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर ने रायगढ़ में एक हाई-टेक फार्मास्युटिकल पार्क विकसित करने के लिए MIDC के साथ हाथ मिलाया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStocks in News: Hindalco और Indigo समेत इन 15 शेयरों में आज रहेगी हलचल, ट्रेड से पहले जानें बड़े अपडेट्स
More