निवेशकों की बंपर कमाई! हर शेयर पर मिल रहे ₹86, इस कंपनी ने किया भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान

TVS Holdings Dividend 2026: टीवीएस ग्रुप की दिग्गज कंपनी टीवीएस होल्डिंग्स ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बीते कल 86 रुपये प्रति शेयर लाभांश की घोषणा की। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड26 Mar 2026, 07:48 AM IST
हर शेयर पर मिल रहे  <span class='webrupee'>₹</span>86, इस कंपनी ने किया भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान
हर शेयर पर मिल रहे ₹86, इस कंपनी ने किया भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान

TVS Holdings Dividend 2026: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज कंपनी TVS Holdings ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बुधवार, 25 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। TVS Holdings के बोर्ड ने कंपनी के 2,02,32,104 इक्विटी शेयरों पर 1720% का भारी-भरकम डिविडेंड देने को मंजूरी दी। इसका मतलब है कि 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर निवेशकों को 86 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस पूरे डिविडेंड पेमेंट से कंपनी पर 174 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

TVS Holdings डिविडेंड रिकॉर्ड डेट 2026

टीवीएस होल्डिंग्स के बोर्ड ने बीते कल डिविडेंड के ऐलान के साथ-साथ रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है। कंपनी ने 2 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया है। ऐसे में इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर होंगे, उन्हें लाभांश का फायदा मिलेगा। वहीं, इस डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इसके लिए पात्र नहीं होंगे। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, पात्र निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान मंजूरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | RCB की ₹16,600 करोड़ की डील से शेयर बाजार में बढ़ी हलचल

फंड जुटा रही है कंपनी

बता दें कि टीवीएस ग्रुप की इस कंपनी ने डिविडेंड के साथ-साथ अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने के लिए बाजार से फंड जुटा रही है। कंपनी ने 24 मार्च 2026 को 65,000 नॉन-कन्वर्टीबल डिबेंचर्स (NCDs) अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी की है। इसके माध्यम से कंपनी ने कुल 650 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले ये डिबेंचर सीनियर, रेटेड और अनसिक्योर्ड कैटेगरी के हैं। इन्हें NSE के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सफल बोली लगाने वालों को जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से Zerodha में ट्रेडिंग करना होगा महंगा! इन निवेशकों को लगेगा बड़ा झटका

टीवीएस होल्डिंग्स शेयर प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार को टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर 2.80% के उछाल के साथ 14,108 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले एक महीने में स्टॉक में 9% की गिरावट देखी गई है, लेकिन लॉन्ग टर्म के आंकड़े खुश करने वाले हैं। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 58% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, अगर तीन साल और पांच साल के चार्ट को देखें, तो यह एक मल्टीबैगर साबित हुआ है। तीन साल में इसने 265% और पांच साल में 367% का छप्परफाड़ रिटर्न देकर निवेशकों के कैपिटल को कई गुना बढ़ा दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटनिवेशकों की बंपर कमाई! हर शेयर पर मिल रहे ₹86, इस कंपनी ने किया भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान
More