Dividend News: हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, इस दिग्गज ऑटो कंपनी ने किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

TVS Motor Dividend 2026: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीवीएस ने मंगलवार को डिविडेंड का ऐलान किया। इसके साथ ही कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड25 Mar 2026, 08:53 AM IST
Dividend News: हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, जानें पूरी डिटेल
Dividend News: हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, जानें पूरी डिटेल

TVS Motor Dividend 2026: देश की दिग्गज टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी TVS Motor ने अपने निवेशकों को गुड न्यूज दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। मंगलवार, 24 मार्च को हुई बोर्डऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में तय किया गया कि निवेशकों को प्रति शेयर 12 रुपये का कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा। TVS Motor ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया कि कंपनी 1200 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। इसका मतलब है कि 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 12 रुपये मिलेंगे।

TVS Motors रिकॉर्ड डेट 2026

इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी की खजाने से लगभग 570 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट तक TVS Motors के 100 शेयर होंगे, तो आपके बैंक अकाउंट में 1200 रुपये क्रेडिट कर दिया जाएगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 31 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी, जिस किसी निवेशक के डीमैट अकाउंट में 31 मार्च तक TVS Motor के शेयर मौजूद रहेंगे, केवल वही डिविडेंड के लिए पात्र होगा। वहीं, लाभांश के ऐलान से 30 दिनों के भीतर रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी।

टीवीएस Q3 रिजल्ट्स FY2026

बता दें कि दिसंबर तिमाही 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 49 फीसदी बढ़कर 841 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी 34 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई। यह 14,756 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रिपोर्ट की गई तिमाही में कंपनी ने पेट्रोल गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में 40 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

टीवीएस शेयर प्रदर्शन

अगर टीवीएस मोटर्स के शेयर प्रदर्शन की बात करें, तो मंगलवार, 24 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 75.50 रुपये या 2.21% की बढ़ोतरी के साथ 3,488 के भाव पर बंद हुए। हालांकि पिछले एक महीने में शेयर में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट रही है, लेकिन सालभर का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो इसने 42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पांच साल के लंबे सफर में यह निवेशकों का पैसा पांच गुना से ज्यादा कर चुका है। इस दौरान इसने 511% का रिटर्न दिया।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटDividend News: हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, इस दिग्गज ऑटो कंपनी ने किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट
More