IPO 2026: जमा कर लीजिए पैसे; रिलायंस Jio, OYO और NSE अगले साल आने वाले दमदार आईपीओ लिस्ट में शामिल

IPO 2026: अगले साल यानी 2026 में सार्वजनिक पेशकश के जरिए करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। इनमें रिलायंस जियो, ओयो, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के भी नाम शामिल हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Nov 2025, 06:09 PM IST
जमा कर लीजिए पैसे, अगले साल आएंगे दमदार आईपीओ
जमा कर लीजिए पैसे, अगले साल आएंगे दमदार आईपीओ

Upcoming IPO 2026: शेयर बाजार में निवेशकों का जोश बरकरार है और मार्केट के फंडामेंटल्स भी मजबूत बने हुए हैं। इसी के दम पर 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए अब तक का सबसे धमाकेदार साल होने वाला है। ब्रोकरेज हाउस इक्विरस कैपिटल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल IPO से लगभग 20 अरब डॉलर यानी करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। इसमें रिलायंस जियो, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), ओयो (OYO) जैसी दिग्गज कंपनियों का नाम शामिल है।

5 साल में IPO के जरिए आए 5.39 लाख करोड़

पिछले पांच सालों में भारी कैपिटल जुटाने के रिकॉर्ड को देखें, तो यह अनुमान बिल्कुल स्वाभाविक लग रहा है। 2020 से 2025 के बीच कंपनियों ने IPO के माध्यम से 5.39 लाख करोड़ रुपये जुटाए। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले के पूरे 20 सालों में सिर्फ 4.55 लाख करोड़ रुपये ही आए थे, जबकि IPO की संख्या आधी से भी कम थी। इसका मतलब पिछले पांच सालों में पैसा दोगुना से ज्यादा आया, लेकिन कंपनियां आधी हैं।

यह भी पढ़ें | UIDAI ने बंद कर दिए 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर, क्या है वजह?

2025 में आए इतने रुपये

इस साल अक्टूबर तक ही 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम IPO से आ चुकी है। पूरे साल का डेटा 2024 के 1.59 लाख करोड़ को आसानी से पीछे छोड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 2025 फंड जुटाने के मामले से सबसे शानदार साल बन जाएगा।

2026 में कई बड़े IPO पाइपलाइन में

इक्विरस कैपिटल के मुताबिक, डिजिटल कंपनियों के IPO में जबरदस्त उछाल आया है। साथ ही बड़े-बड़े इश्यू मार्केट में नई गहराई और लिक्विडिटी लाएंगे। इनमें कुछ नाम तो ऐसे हैं जो सालों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इनमें रिलायंस जियो, ओयो और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का भी नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें | Whirlpool Block Deal: प्रमोटर्स ने बेच दी 11% हिस्सेदारी! शेयरों में भारी गिरावट

1.रिलायंस जियो आईपीओ

देश के सबसे बड़े IPO की चर्चा जोरों पर है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इन्वेस्टमेंट बैंकर जियो प्लेटफॉर्म्स को 170 अरब डॉलर तक वैल्यूएशन दे रहे हैं। खुद मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि जियो की लिस्टिंग 2026 के पहले हाफ में हो सकती है। यह रिलायंस की 2006 में रिलायंस पेट्रोलियम के बाद किसी बड़े बिजनेस यूनिट का पहला IPO होगा।

2. NSE IPO डिटेल्स

इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ सालों से अटका हुआ है। लेकिन अब इसका रास्ता साफ होता दिख रहा है। SEBI चीफ तुहिन कांत पांडे ने पिछले महीने कहा था कि यह इश्यू जरूर आएगा। अनलिस्टेड मार्केट में NSE के शेयर मौजूदा समय में 1950 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।

3. Phone Pe IPO

वहीं, यूपीआई प्लेटफॉर्म फोनपे (Phone Pe) भी सार्वजनिक पेशकश लाने की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट मानें, तो कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल रूट से आवेदन किया है और 2026 के मिड तक लिस्टिंग का प्लान है। 2023 में इसकी वैल्यूएशन 12 अरब डॉलर आंकी गई थी।

यह भी पढ़ें | Stock Market में रिकॉर्ड हाई से प्रॉफिट बुकिंग, फ्लैट बंद हुआ बाजार

4. ओयो आईपीओ

इसके अलावा, होटल बुकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी नवंबर में अपना DRHP फाइल करने वाली है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 7-8 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर नजर गड़ाए है।

5. SBI म्यूचुअल फंड्स आईपीओ

देश के सबसे बड़े बैंक ने अपनी सब्सिडियरी SBI फंड्स मैनेजमेंट में करीब 6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। दूसरा प्रमोटर अमुंडी इंडिया 3.7 फीसदी हिस्सा बेचेगा। SBI कार्ड्स और SBI लाइफ के बाद यह SBI की तीसरी सब्सिडियरी का IPO होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटIPO 2026: जमा कर लीजिए पैसे; रिलायंस Jio, OYO और NSE अगले साल आने वाले दमदार आईपीओ लिस्ट में शामिल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटIPO 2026: जमा कर लीजिए पैसे; रिलायंस Jio, OYO और NSE अगले साल आने वाले दमदार आईपीओ लिस्ट में शामिल