
Upcoming IPO: शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए आने वाला हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। 12 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कई नए IPO ओपन हो रहे हैं। इस दौरान एक नहीं, दो नहीं बल्कि कुल 6 नए IPO खुलने जा रहे हैं, वहीं 2 पब्लिक इश्यू पहले से ही निवेश के लिए खुले हुए हैं। इसके अलावा, नई लिस्टिंग को लेकर भी बाजार में हलचल रहेगी, क्योंकि 5 कंपनियों के शेयर एक्सचेंज पर दस्तक देने वाले हैं।
आने वाले हफ्ते में जो नए आईपीओ खुल रहे हैं, उनमें SME सेगमेंट के साथ-साथ मेनबोर्ड का एक बड़ा इश्यू भी शामिल है।
Avana Electrosystems का ₹35.22 करोड़ का IPO 12 जनवरी को खुलेगा और 14 जनवरी को बंद होगा। इसमें निवेश ₹56 से ₹59 के प्राइस बैंड में किया जा सकता है और लॉट साइज 2000 शेयर तय है। कंपनी के शेयर 19 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
Narmadesh Brass Industries का IPO भी 12 जनवरी से खुलेगा। कंपनी ₹44.87 करोड़ जुटाने की योजना में है। निवेशकों को ₹515 प्रति शेयर के भाव पर बोली लगानी होगी और लॉट साइज 240 शेयर का है। IPO 15 जनवरी को बंद होगा और 20 जनवरी को BSE SME पर लिस्टिंग की उम्मीद है।
नए हफ्ते का सबसे बड़ा आकर्षण Amagi Media Labs का मेनबोर्ड IPO माना जा रहा है। ₹1788.62 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। प्राइस बैंड ₹343 से ₹361 प्रति शेयर और लॉट साइज 41 शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर 21 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
INDO SMC का ₹91.95 करोड़ का IPO 13 से 16 जनवरी के बीच खुलेगा। इसमें ₹141 से ₹149 के प्राइस बैंड पर और 1000 शेयर के लॉट में निवेश किया जा सकेगा। इसकी लिस्टिंग 21 जनवरी को BSE SME पर संभावित है।
GRE Renew Enertech भी 13 जनवरी को IPO लेकर आ रही है। ₹39.56 करोड़ के इस इश्यू में बोली ₹100 से ₹105 के बीच और 1200 शेयर के लॉट में लगाई जा सकेगी।
इसके अलावा Armour Security का IPO 14 जनवरी को खुलेगा और 19 जनवरी को बंद होगा। ₹26.51 करोड़ के इस इश्यू में प्राइस बैंड ₹55– ₹57 और लॉट साइज 2000 शेयर रखा गया है।
Defrail Technologies का ₹13.77 करोड़ का IPO 9 जनवरी से खुला है और 13 जनवरी को बंद होगा। अभी तक इसे करीब 80 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं कोल इंडिया की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल (BCCL) का ₹1071.11 करोड़ का IPO भी 9 जनवरी से ओपन है, जिसे अब तक 8 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यह इश्यू भी 13 जनवरी को बंद होगा।
लिस्टिंग की बात करें तो 13 जनवरी को Gabion Technologies के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। 14 जनवरी को Victory Electric Vehicles और Yajur Fibres की एंट्री हो सकती है। इसके बाद 16 जनवरी को Bharat Coking Coal और Defrail Technologies के शेयर बाजार में अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
इतने सारे IPO एक साथ आने का मतलब है कि निवेशकों के पास विकल्प भी ज्यादा होंगे। ऐसे में सिर्फ भीड़ देखकर नहीं, बल्कि कंपनी की प्रोफाइल, इश्यू साइज और सेगमेंट को समझकर फैसला लेना ज्यादा जरूरी हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.