Upcoming IPO: नए साल का बड़ा IPO! 9 जनवरी को बाजार में उतरेगी कोल इंडिया की सहायक BCCL

BCCL IPO: कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल बाजार में उतरने की तैयारी में है। 9 जनवरी को कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है। यह इश्यू पीएसयू शेयरों को लेकर निवेशकों की रुचि का संकेत देगा। कीमत और लॉट से जुड़ी जानकारी जल्द आएगी। 

Priya Shandilya
अपडेटेड4 Jan 2026, 06:46 PM IST
बीसीसीएल आईपीओ (सांकेतिक तस्वीर)
बीसीसीएल आईपीओ (सांकेतिक तस्वीर)

BCCL IPO: नए साल की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अहम रहने वाली है। कोल सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी सरकारी कंपनी अब पब्लिक होने जा रही है। इस इश्यू पर निवेशकों और बाजार की खास नजर रहने वाली है।

कब खुलेगा ये IPO

कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) 9 जनवरी को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश करेगी। यह इश्यू 13 जनवरी को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 जनवरी को खोली जाएगी।

कंपनी 5 जनवरी को आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा करेगी। इसी दिन प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू की पूरी संरचना का ऐलान किया जाएगा।

MCap: शेयर बाजार की तेजी का असर, टॉप-10 में 7 कंपनियों की वैल्यू बढ़ी, किसने मारी बाजी?

निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह इश्यू

कारोबारी इस आईपीओ को काफी ध्यान से देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इससे नए साल में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों यानी पीएसयू शेयरों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जाएगा।

Sensex Journey: सेंसेक्स में शुरू से अब तक लगातार शामिल रही हैं सिर्फ चार कंपनियां, जानिए कौन-कौन

पूरी तरह OFS होगा आईपीओ

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा। इसके तहत कोल इंडिया लिमिटेड अपने 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी। यानी इस इश्यू से जुटाई गई राशि सीधे प्रमोटर को जाएगी।

Stock Market News: इस साल सोना-चांदी नहीं, इन सेक्टर्स के शेयर देंगे बंपर रिटर्न, देखिए लिस्ट

सरकार के विनिवेश प्लान से जुड़ा IPO

बीसीसीएल का यह आईपीओ कोयला क्षेत्र में सरकार के बड़े विनिवेश अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद कोल इंडिया की सहायक कंपनियों की वैल्यू को सामने लाना और बाजार अनुशासन के जरिए पारदर्शिता को मजबूत करना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: नए साल का बड़ा IPO! 9 जनवरी को बाजार में उतरेगी कोल इंडिया की सहायक BCCL
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: नए साल का बड़ा IPO! 9 जनवरी को बाजार में उतरेगी कोल इंडिया की सहायक BCCL