Upcoming IPO: पैसा लगाने का प्लान है? इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 नए इश्यू, पढ़ें पूरी डिटेल

Upcoming IPOs: दिसंबर के तीसरे हफ्ते में IPO बाजार पूरी तरह एक्टिव रहेगा। चार नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जिनमें KSH International शामिल है। वहीं मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में कुल 15 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड14 Dec 2025, 09:50 PM IST
IPO बाजार में फिर हलचल, इस हफ्ते खुलेंगे 4 नए इश्यू
IPO बाजार में फिर हलचल, इस हफ्ते खुलेंगे 4 नए इश्यू

Upcoming IPO: दिसंबर का तीसरा हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में चार नए IPO खुलने जा रहे हैं और पंद्रह कंपनियां अपनी लिस्टिंग करेंगी। निवेशकों के लिए यह हफ्ता नए मौकों और चुनौतियों से भरा रहेगा। खासकर KSH International का मेनबोर्ड IPO चर्चा में है, जो इस हफ्ते खुलने वाला है।

KSH International IPO

KSH इंटरनेशनल आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद होगा। इस IPO का प्राइस बैंड 365 से 384 प्रति शेयर तय किया गया है। यह 710 करोड़ का मेनबोर्ड बुक बिल्ट इश्यू है, जिसमें 420 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 290 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी 1.09 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जबकि 0.76 करोड़ शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे। 39 शेयरों का एक लॉट है, जिसके लिए रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14976 रुपये का निवेश करना होगा।

Neptune Logitek IPO

Neptune Logitek का IPO 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह 46.62 करोड़ रुपये का SME IPO है और इसमें सिर्फ फ्रेश शेयर ही जारी किए जा रहे हैं। कंपनी ने इस IPO की कीमत 126 रुपये प्रति शेयर तय की है। एक लॉट में 1000 शेयर रखे गए हैं, लेकिन रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम दो लॉट यानी 2000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

MARC Technocrats IPO

MARC Technocrats का IPO 17 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक खुलेगा। इस IPO का कुल साइज 42.59 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने इसके लिए 88 से 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 1200 शेयर होंगे, जिसके हिसाब से निवेशकों को अपनी रकम तैयार रखनी होगी।

Global Ocean Logistics India IPO

Global Ocean Logistics India का IPO भी 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक खुलेगा। यह 30.41 करोड़ रुपये का SME IPO है, जिसमें कंपनी करीब 39 लाख नए शेयर जारी करेगी। इस IPO का प्राइस बैंड 74 से 80 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने एक लॉट में 1600 शेयर रखे हैं, लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा।

बाजार में एंट्री के लिए तैयार कंपनियां

इस हफ्ते कुल 15 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं। मेनबोर्ड से Wakefit Innovations IPO और Corona Remedies IPO 15 दिसंबर को लिस्ट होंगे। 17 दिसंबर को Nephrocare Health Services IPO और Park Medi World IPO NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होंगे।

SME लिस्टिंग्स की लंबी कतार

एसएमई सेगमेंट में 15 दिसंबर को K.V. Toys India IPO, Prodocs Solutions IPO और Riddhi Display Equipments IPO लिस्ट होंगे।

17 दिसंबर को Unisem Agritech IPO और Shipwaves Online IPO की एंट्री होगी। 18 दिसंबर को Pajson Agro India IPO और HRS Aluglaze IPO लिस्ट होंगे, जबकि 19 दिसंबर को Stanbik Agro IPO, Exim Routes IPO और Ashwini Container Movers IPO बाजार में कदम रखेंगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: पैसा लगाने का प्लान है? इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 नए इश्यू, पढ़ें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: पैसा लगाने का प्लान है? इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 नए इश्यू, पढ़ें पूरी डिटेल
OPEN IN APP