Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते आ रहे 5 नए IPO, शिपरॉकेट समेत इन 5 कंपनियों की लिस्टिंग

Upcoming IPO: शेयर बाजार में 17 से 21 अगस्त के बीच 5 नए IPO खुलेंगे, जिनके जरिए 5,499 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। इनमें हॉरिजॉन इंडस्ट्रियल और ललिता ज्वैलरी प्रमुख हैं। साथ ही शिपरॉकेट और धूत ट्रांसमिशन समेत 5 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होगी।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड16 Aug 2026, 07:04 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
PSU IPO पर निवेशक जमकर लगा रहे दांव, GMP दिखा रहा 46% का फायदा
PSU IPO पर निवेशक जमकर लगा रहे दांव, GMP दिखा रहा 46% का फायदा

Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में उत्साह चरम पर है। इस साल अब तक 42 प्रमुख कंपनियां इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 54,378 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। अब आने वाला कारोबारी हफ्ता निवेशकों के लिए कमाई के और भी बड़े मौके लेकर आ रहा है। 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच पांच नई कंपनियां बाजार में उतरने जा रही हैं, जिनका कुल लक्ष्य 5,499.32 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके साथ ही, पिछले दिनों अपना इश्यू पूरा कर चुकीं पांच बड़ी कंपनियों के शेयर भी इसी हफ्ते शेयर बाजार में कदम देंगे।

सोमवार को खुल रहे हैं दो बड़े इश्यू

हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार, 17 अगस्त को दो बड़े पब्लिक इश्यू बोली के लिए खुल रहे हैं। इनमें हॉरिजॉन इंडस्ट्रियल पार्क्स अकेले 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है, जो पूरे हफ्ते के कुल फंड का लगभग 47 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 57 से 60 रुपये तय किया है। वहीं, ज्वेलरी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी ललिता ज्वैलरी मार्ट 1,700 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ बाजार में आ रही है। इसका प्राइस बैंड 190 से 201 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। दोनों ही इश्यू 19 अगस्त तक खुले रहेंगे और BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

तीन और कंपनियों में दांव लगाने का मौका

इसके बाद, मंगलवार, 18 अगस्त को दो और कंपनियों के आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए खुलेंगे। संकेश ज्वैलर्स 88 से 93 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 367.18 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसी दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी सनशाइन पिक्चर्स का आईपीओ भी खुलेगा, जिसका लक्ष्य 342 से 360 रुपये के दायरे में 282.14 करोड़ रुपये जुटाना है। ये दोनों इश्यू 20 अगस्त को बंद होंगे। हफ्ते का आखिरी पब्लिक इश्यू 19 अगस्त को गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का होगा, जो 152 से 160 रुपये के प्राइस बैंड पर 550 करोड़ रुपये जुटाने उतरेगा। इसका सब्सक्रिप्शन 21 अगस्त तक चलेगा।

5 आईपीओ की लिस्टिंग भी

बता दें कि आगामी सप्ताह नए इश्यू के अलावा पहले आ चुके आईपीओ की लिस्टिंग भी होने वाली है। कुल 7,478.69 करोड़ रुपये जुटाने वाली पांच कंपनियों के शेयर इस हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज पर अपना डेब्यू करेंगे। 17 अगस्त को धूत ट्रांसमिशन और मोलबियो डायग्नोस्टिक्स की लिस्टिंग होगी। इसके बाद 18 अगस्त को मिल्की मिस्ट डेयरी फूड बाजार में डेब्यू करेगी। 19 अगस्त को ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शिपरॉकेट और बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयर लिस्ट होंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटUpcoming IPO: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते आ रहे 5 नए IPO, शिपरॉकेट समेत इन 5 कंपनियों की लिस्टिंग
More