Upcoming IPO: Groww से Pine Labs तक, अगले हफ्ते आ रहे हैं 4 नए IPO, जानें प्राइस बैंड-लॉट साइज

Upcoming IPO: 3 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में निवेशकों को 4 नए IPO में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। साथ ही 5 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। जानिए तारीखें, प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी जानकारी।

Priya Shandilya, Livemint
पब्लिश्ड1 Nov 2025, 09:43 PM IST
3 नवंबर 2025 से शुरू हफ्ते में 4 नए IPO
3 नवंबर 2025 से शुरू हफ्ते में 4 नए IPO

Upcoming IPO: नवंबर का पहला पूरा हफ्ता निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। 3 नवंबर से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में IPO मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। Groww, Pine Labs, Finbud जैसे नाम निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं Studds और Lenskart जैसे बड़े इश्यू पहले से खुले हैं।

अगले हफ्ते खुल रहे नए IPO

Groww IPO (Billionbrains Garage Ventures)- 4 नवंबर को खुलेगा, 7 नवंबर को बंद होगा। प्राइस 95–100 प्रति शेयर, लॉट साइज 150 शेयर। लिस्टिंग 12 नवंबर को BSE और NSE पर।

Pine Labs IPO- 7 नवंबर को खुलेगा, 11 नवंबर को बंद होगा। अलॉटमेंट 12 नवंबर को और लिस्टिंग 14 नवंबर को BSE, NSE पर। प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं।

Shreeji Global FMCG IPO- 85 करोड़ का इश्यू 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। प्राइस 120–125, लॉट साइज 1000 शेयर। लिस्टिंग 12 नवंबर को NSE SME पर।

Curis Lifesciences IPO- 7 से 11 नवंबर तक खुलेगा। 120–128 प्रति शेयर, लॉट साइज 1000 शेयर। 27.52 करोड़ का इश्यू NSE SME पर 14 नवंबर को लिस्ट हो सकता है।

पहले से खुले IPO जिनमें निवेश का मौका अभी बाकी है

Studds Accessories IPO 455.49 करोड़ का इश्यू 30 अक्टूबर को खुला, 3 नवंबर को बंद होगा। प्राइस 557–585, लॉट साइज 25 शेयर। लिस्टिंग 7 नवंबर को हो सकती है।

Lenskart Solutions IPO 7,278.02 करोड़ का इश्यू 31 अक्टूबर को खुला, 4 नवंबर को बंद होगा। प्राइस 382–402, लॉट साइज 37 शेयर। लिस्टिंग 10 नवंबर को।

अगले हफ्ते किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग?

3 नवंबर: Jayesh Logistics (NSE SME)

4 नवंबर: Game Changers Texfab (BSE SME)

6 नवंबर: Orkla India (BSE, NSE) और Safecure (BSE SME)

7 नवंबर: Studds Accessories (BSE, NSE)

निवेशकों के लिए क्या है खास?

अगले हफ्ते IPO मार्केट में SME और मेनबोर्ड दोनों सेगमेंट में विकल्प मौजूद हैं। अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेट को ध्यान में रखकर रिसर्च करें। सही समय पर बोली लगाने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: Groww से Pine Labs तक, अगले हफ्ते आ रहे हैं 4 नए IPO, जानें प्राइस बैंड-लॉट साइज
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: Groww से Pine Labs तक, अगले हफ्ते आ रहे हैं 4 नए IPO, जानें प्राइस बैंड-लॉट साइज