Urban Company में तूफानी तेजी, 16% के उछाल से झूम उठा शेयर, इस वजह से बायर्स हुए एक्टिव

Urban Company Share Price:  अर्बन कंपनी के शेयरों में आज शानदार तेजी दर्ज की गई। बुधवार के शुरुआती कारोबार में इसके शेयर 16% तक चढ़ गए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Mar 2026, 12:23 PM IST
Urban Company में तूफानी तेजी, 16% के उछाल से झूम उठा शेयर
Urban Company में तूफानी तेजी, 16% के उछाल से झूम उठा शेयर

Urban Company Share Price: शेयर बाजार में बुधवार, 18 मार्च को जोरदार उछाल देखा जा रहा है। सुबह 11:30 बजे सेंसेक्स 725.80 अंक या 0.95% की बढ़त के साथ 76,796.64 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 216.70 अंक या 0.92% मजबूत होकर 23,797.85 के लेवल पर पहुंच गया। इसी बीच, शेयर बाजार में हाल में लिस्ट हुई सर्विस प्रोवाइडर कंपनी अर्बन कंपनी के शेयरों में हाई वैल्यूम के साथ तूफानी तेजी देखी गई। बुधवार को अर्बन कंपनी के शेयर 16 फीसदी के उछाल के साथ 127.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। दरअसल, पिछले कुछ समय से दबाव झेल रहे इस स्टॉक पर SBI म्यूचुअल फंड ने भरोसा जताया है, जिसके बाद बायर्स एक्टिव हुए हैं।

SBI म्यूचुअल फंड ने 630 करोड़ से अधिक का किया निवेश

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बल्क डील डेटा के मुताबिक, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी के करोड़ों शेयर खरीदे हैं। फंड हाउस ने दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब 3.5 करोड़ और 2.25 करोड़ शेयर 109.85 रुपये के एवरेज प्राइस पर हासिल किए। कुल 632.21 करोड़ रुपये के इस निवेश के साथ ही अर्बन कंपनी में एसबीआई म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 1.89% से बढ़कर अब 3.98% हो गई है।

यह भी पढ़ें | ₹1,100 करोड़ के दांव के साथ बाजार में उतर रही है ये पावर कंपनी, जानें डिटेल्स

इन तीन बड़े निवेशकों ने की भारी बिकवाली

इससे पहले, मंगलवार, 17 मार्च का दिन अर्बन कंपनी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। कंपनी के लगभग 94.1 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 66% हिस्सा लॉक इन से बाहर आया। इस दौरान कुछ बड़े नामों ने अपनी हिस्सेदारी कम की। ABG कैपिटल ने 1.74 करोड़ शेयर बेचकर लगभग 191 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं, DF इंटरनेशनल पार्टनर्स II ने अपनी पूरी 1.22% हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकलने का फैसला किया। इसके अलावा, वेलिंगटन मैनेजमेंट से जुड़ी संस्थाओं ने भी लगभग 349 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें | सोने का आज का भाव 18 मार्च: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा रेट

अर्बन कंपनी आउटलुक

Bonanza के रिसर्च एनालिस्ट् के मुताबिक, अर्बन कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। कंपनी का रेवेन्यू 42% बढ़कर 383 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सबसे अहम बात कंपनी के कोर बिजनेस में अब मुनाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, InstaHelp जैसी कुछ नई सर्विसेज फिलहाल घाटे में हैं, लेकिन प्रति ऑर्डर होने वाला नुकसान अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 की तीसरी तिमाही तक वे पूरी तरह से मुनाफे में आ जाएंगे और साल 2031 तक 1,000 करोड़ रुपये के मुनाफे का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटUrban Company में तूफानी तेजी, 16% के उछाल से झूम उठा शेयर, इस वजह से बायर्स हुए एक्टिव
More