US Venezuela Conflict: पिछले कुछ दिनों से वैश्विक तानव बढ़ गया है। यह तनाव दुनिया के दूसरे छोर पर बसे वेनेजुएला में मची उथल-पुथल की वजह से देखा जा रहा है। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस खबर के बाद दुनिया भर के निवेशक की टेंशन बढ़ गई है और लोग सुरक्षित निवेशक की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। इसी बीच, ज्यादातर निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष का उन भारतीय कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा, जिनका वहां बड़ा कारोबार या निवेश है।
ONGC और RIL को हो सकता है फायदा
दरअसल, वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की दिग्गज कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने वहां के दो बड़े तेल प्रोजेक्ट्स में अपनी हिस्सेदारी लेकर रखी है। पिछले कई सालों से अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण वहां से मुनाफा कमाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब स्थिति बदल सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अमेरिका वेनेजुएला के ऑयल इंडस्ट्री को दोबारा खड़ा करता है, तो ONGC को उसका सालों से फंसा हुआ लगभग 50 करोड़ डॉलर या लगभग 4,100 करोड़ रुपये का डिविडेंड वापस मिल सकता है।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के लिए भी यह एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। RIL की जामनगर रिफाइनरी वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल को प्रोसेस करने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन रिफाइनरियों में से एक मानी जाती है। अगर वेनेजुएला से तेल का एक्सपोर्ट फिर से शुरू होता है, तो रिलायंस को सस्ता कच्चा तेल मिल सकेगा। इसका सीधा फायदा कंपनी के मुनाफे और शेयरधारकों को होगा।
इन पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
इसके अलावा, भारत का फार्मा सेक्टर भी वेनेजुएला से काफी जुड़ा हुआ है। Sun Pharma और Glenmark जैसी बड़ी कंपनियों की वहां अपनी सब्सिडियरी कंपनियां हैं। Cipla लंबे समय से वहां जरूरी दवाइयां एक्सपोर्ट करती रही है। हालांकि, मौजूदा सैन्य कार्रवाई के बाद वहां के आंतरिक हालात कैसे रहेंगे, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
मेटल सेक्टर की बात करें तो जिंदल स्टील (Jindal Steel) वहां के सबसे बड़े लौह अयस्क कॉम्प्लेक्स का संचालन करता है। वेनेजुएला में तख्तापलट के बाद माइनिंग और लॉजिस्टिक्स का काम रुकने का डर है। भारत के लिए वेनेजुएला एक दूर का देश जरूर है, लेकिन वहां छिड़ा यह शक्ति प्रदर्शन भारतीय निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर लगा चुका है।