Multibagger Stock: ₹7 से ₹2430 तक का सफर! इस शेयर ने निवेशकों पर की धन वर्षा, 33,000% रिटर्न पाकर बने अमीर

multibagger stock News: V2 Retail Ltd के शेयरों में मार्च 2023 में तेजी शुरू हुई और तब से यह एकतरफा ऊपर की ओर चढ़ रहा है। इस दौरान इसने निवेशकों को 34 गुना रिटर्न दिया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Nov 2025, 02:10 PM IST
मल्टीबैगर स्टॉक
मल्टीबैगर स्टॉक

Multibagger Stock News: शेयर बाजार में अगर आपने सही स्टॉक चुन लिया तो रातोंरात अमीर बनने की कहानी सच साबित हो सकती है। ऐसा ही कारनाम एक स्टॉक ने करके दिखाया है। दरअसल, स्मॉलकैप कंपनी V2 Retail Ltd ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हालांकि, स्मॉल कैप स्टॉक में आमतौर पर जोखिम अधिक होता है, लेकिन कई स्टॉक अपने बेहद कम समय में निवेशकों को मालामाल करने की भी क्षमता रखते हैं। V2 Retail Ltd मार्च 2023 से अब तक निवेशकों को 34 गुना रिटर्न दिया है। केवल 2.5 साल के समय में निवेशक 34,421 प्रतिशत का रिटर्न हासिल किए हैं।

शेयर किसी लॉटरी से कम नहीं

V2 Retail Ltd के शेयरों में मार्च 2023 में तेजी शुरू हुई और तब से यह एकतरफा ऊपर की ओर चढ़ रहा है। इस दौरान मार्केट में कई बार करेक्शन का दौर आया, इंडेक्स गिरे लेकिन स्टॉक में कभी बड़ी गिरावट नहीं दर्ज की गई। हर बार ऊपरी लेवल पर निवेशक तैयार मिले और नया रिकॉर्ड बनता चला गया। यह स्टॉक निवेशकों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं साबित हुआ है।

V2 Retail Ltd शेयर प्रदर्शन

इस स्टॉक के लॉन्ग टर्म रिटर्न की बात करें, तो लंबी अवधि में भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले 12 कैलेंडर सालों में 8 साल यह स्टॉक हरे निशान में बंद हुआ। इसमें चार साल निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। V2 Retail Ltd के शेयरों ने साल 2024 में 464 प्रतिशत की छलांग लगाई। उससे पहले, 2014 में 460%, 2017 में 319% और 2023 में 191% का रिटर्न मिला। इस साल भी अब तक 44% की बढ़त बना चुका है और साल के अंत तक पॉजिटिव बंद होने की पूरी संभावना है।

1 लाख बने 3.32 करोड़

बता दें कि साल 2013 में वी2 रिटेल लिमिटेड के शेयर मात्र 7.35 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, आज इसकी कीमत 2430 रुपये के करीब पहुंच गई है। इसका मतलब अगर किसी निवेशक ने 2013 में 1 लाख रुपये लगाए होंगे, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 3.32 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई होगी।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी अपने पाठकों को किसी भी तरह के निवेश से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लेने का सुझाव देता है। आपके निवेश और उससे मिले परिणाम के लिए मिंट हिंदी बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMultibagger Stock: ₹7 से ₹2430 तक का सफर! इस शेयर ने निवेशकों पर की धन वर्षा, 33,000% रिटर्न पाकर बने अमीर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMultibagger Stock: ₹7 से ₹2430 तक का सफर! इस शेयर ने निवेशकों पर की धन वर्षा, 33,000% रिटर्न पाकर बने अमीर