Varun Beverages Q4 Results: 33% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान, जानें पूरी डिटेल

Varun Beverages Q4 Results: वरुण बेवरेजेज मंगलवार को कारोबार के दौरान दिसंबर 2025 तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड3 Feb 2026, 12:54 PM IST
 Varun Beverages डिविडेंड
Varun Beverages डिविडेंड

Varun Beverages Q4 Results 2026: पेप्सीको की बॉटलिंग पार्टनर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने आज यानी 3 फरवरी को अपना वित्तीय रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया कि उसने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही में मुनाफे में 33% की शानदार बढ़त हासिल की है। यह बढ़कर 260 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

रेवेन्यू में 14% की साल-दर-साल बढ़त

इस दौरान कंपनी ने ऑपरेशन से रेवेन्यू में साल-दर-साल 14% की जोरदार बढ़त हासिल की है। रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए यह 4204 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी के EBITDA में भी स्थिर ग्रोथ दर्ज की है। यह सालाना आधार पर 10.2% बढ़कर 639.26 करोड़ रुपये हो गया ,जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 580 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट

सेल्स वॉल्यूम में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी

कंपनी ने आगे बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड सेल्स वॉल्यूम 10.2% बढ़ा है। यह 23.71 करोड़ केस हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 21.51 करोड़ केस था। इंटरनेशनल मार्केट्स में भी वॉल्यूम में 10% की जोरदार बढ़त देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें | India-US ट्रेड डील और नए अधिग्रहण के बाद रिलायंस में तूफानी तेजी

PAT में 16.2% की जोरदार बढ़ोतरी

कंपनी के टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 16.2% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 3,062 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,634.28 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। खासतौर पर हाई वॉल्यूम की वजह से कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। यह इस साल कंपनी के ऑपरेशन प्रदर्शन में सुधार को दिखाता है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Rally: भारत अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार

वरुण बेवरेजेज डिविडेंड

बता दें कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ-साथ अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है। वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 50 पैसे का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। हालांकि, अभी एनुअल जनरल मीटिंग में इक्विटी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटVarun Beverages Q4 Results: 33% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान, जानें पूरी डिटेल
More