
Varun Beverages Share Price: देश की दिग्गज बेवरेज कंपनी और पेप्सी बनाने वाली वरुण बेवरेजेज के शेयरों (VBL Share Price) में गिरावट आ गई है। इस गिरावट के बाद निवेशकों के रडार पर यह शेयर आ गया है। मौजूदा समय में यह शेयर यह अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल ₹555 से फिसलकर ₹420 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के बाद मार्केट एक्सपर्ट ने शेयर में धीरे - धीरे खरीदारी करने की रणनीति का सुझाव दिया है।
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट, सीए कमलेश जैन ने कहा कि वरुण बेवरेजेज के शेयर में ₹360 से ₹380 के बीच के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। उनका मानना है कि निवेशक इस दायरे में एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से शेयर में खरीदारी की तैयारी कर सकते हैं।
वरुण बेवरेजेज का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल ₹555 से करीब 24% नीचे आ चुका है। शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹381 है। दिए गए बाजार भाव के मुताबिक, BSE पर 4 नवंबर को करीब 420 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे में मौजूदा स्तर से निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि शेयर ₹360–380 के बताए गए सपोर्ट जोन तक पहुंचता है या मौजूदा स्तरों से ही वापसी करता है।
सीए कमलेश जैन ने वरुण बेवरेजेज के शेयर के लिए दो संभावित टारगेट दिए हैं। उनके तकनीकी आकलन के मुताबिक, इसका पहला टारगेट ₹544 का है। इसे अगले 90 दिनों में हासिल किए जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, अगर शेयर ₹544 के स्तर के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो अगले 180 दिनों में यह ₹660 रुपये तक पहुंच सकता है।
एक्सपर्ट ने मध्यम से लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को ₹360–380 के दायरे में धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी है। जैन के मुताबिक, निवेशकों को ₹330–340 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखने पर विचार कर सकते हैं। सीए कमलेश जैन के अनुसार, प्रस्तावित खरीदारी स्तर पर शेयर में जोखिम और संभावित रिटर्न का अनुपात आकर्षक हो सकता है। हालांकि, यह संभावना तभी कायम रहेगी, जब शेयर अपने बताए गए सपोर्ट जोन को बनाए रखे।
कंपनी के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में वरुण बेवरेजेज की बिक्री में सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से 27% की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 50% की चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। कंपनी पिछले सात वर्षों से अपने शेयरधारकों को डिविडेंड भी दे रही है।
आज, 4 नवंबर 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में वरुण बेवरेजेज के शेयर करीब 420 रुपये पर बंद हुए। इसमें करीब 12 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के शेयर करीब 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। शेयर का इंट्रा डे हाई 421 रुपये था।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.