Varun Beverages Share Price Target 2026: गर्मी की आहट के साथ चमकने को तैयार शेयर, एक्सिस सिक्योरिटीज ने दिया नया टार्गेट

Varun Beverages Share Price Target 2026: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL) पर ब्रोकरेज बुलिश रुख अपना रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें जोरदार तेजी की संभावना जताई जा रही है।   

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Feb 2026, 03:31 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Varun Beverages Share Price Target 2026
Varun Beverages Share Price Target 2026

Varun Beverages Share Price Target 2026: शेयर बाजार में इस समय भारी अस्थिरता का दौर चल रहा है। लेकिन कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जो इस समय भी निवेशकों को अच्छा मुनाफा देने के लिए तैयार हैं। फरवरी का महीना अब खत्म होने को है और धीरे-धीरे सूरज की तपिश भी बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स की डिमांड में भी भारी उछाल देखा जाएगा। इसी माहौल के बीच पेप्सिको की बॉटलिंग पार्टनर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड पर ब्रोकरेज बुलिश रुख अपना रहे हैं। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL) को अपना पिक ऑफ द वीक चुना है। वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के लिए आने वाले 6-9 महीने काफी अहम होने वाले हैं।

मार्केट में कंपनी की मजबूत पकड़

वरुण बेवरेजेज ग्लोबल बेवरेज सेक्टर का एक बड़ा नाम है। अमेरिका के बाहर यह पेप्सिको की दूसरी सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी है। इंडियन मार्केट में पेप्सिको के कुल वॉल्यूम का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इसी कंपनी के जरिए आता है। मौजूदा समय में VBL दुनिया के 10 देशों में एक्टिवली काम कर रही है। इसके अलावा, 4 अन्य देशों में इसके पास डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हैं।

यह भी पढ़ें | नहीं रहे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय, 71 साल की उम्र में हुआ निधन

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। हाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड वॉल्यूम में 10.2 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। भारत में यह ग्रोथ 10.5 प्रतिशत रही। इससे पता चलता है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड लगातार बनी हुई है। आने वाले समर सीजन को देखते हुए एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह डिमांड और बढ़ेगी।

इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ स्ट्रैटजी

वरुण बेवरेजेज अब केवल भारत तक सीमित नहीं है। कंपनी अपनी ग्रोथ जर्नी को रफ्तार देने के लिए ग्लोबल लेवल तेजी पैर पसार रही है। VBL अफ्रीकन मार्केट में अपनी पैठ तेजी से बढ़ा रही है। मोरक्को में स्नैक्स की फैसिल्टी पूरी तरह से शुरू हो चुकी है, जबकि जिम्बाब्वे में नया प्लांट जल्द ही शुरू होने वाला है। सबसे खास बात यह है कि वरुण बेवरेजेज ने साउथ अफ्रीका में कार्लसबर्ग के साथ एक स्पेशल डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट किया है। यह एक टेस्ट-एंड-लर्न मॉडल है, जिसमें कंपनी कम निवेश के साथ शराब के बाजार की संभावनाओं की खोज कर रही है। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका और कांगो (DRC) में 'BevCo' के अधिग्रहण ने कंपनी की बैलेंस शीट को और मजबूती दी है। ब्रोकरेज को अनुमान है कि साल 2024 से 2027 के बीच वरुण बेवरेजेज लिमिटेड का रेवेन्यू 19 प्रतिशत और नेट प्रॉफिट (PAT) 26 फीसदी सालाना की दर (CAGR) से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | Gold-Silver Price Today: ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी के भाव में तेजी

बता दें कि सोमवार, 23 फरवरी को वरुण वेबरेजेज लिमिटेड (VBL) के शेयर 457 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज ने 500 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि VBL निवेशकों को अगले 6-9 महीने की अवधि में लगभग 10 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। 2027 के अनुमानित EPS के आधार पर यह शेयर 38 के मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है। रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) भी साल-दर-साल सुधरने की उम्मीद है, जो 2027 तक 19.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। वहीं, रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लायड (ROEC) 2027 तक 19.9% होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटVarun Beverages Share Price Target 2026: गर्मी की आहट के साथ चमकने को तैयार शेयर, एक्सिस सिक्योरिटीज ने दिया नया टार्गेट
More