Vedanta Demerger Listing: वेदांता के 4 नए शेयर बाजार में लिस्टेड, मुनाफावसूली से लगा लोअर सर्किट

Vedanta Demerger: आज वेदांता लिमिटेड से अलग होकर चार नई कंपनियों शेयर बाजार में लिस्ट हो गई हैं। इनकी लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। 

Shivam Shukla
अपडेटेड15 Jun 2026, 12:54 PM IST
Vedanta Demerger Listing: वेदांता के 4 नए शेयर बाजार में लिस्टेड
Vedanta Demerger Listing: वेदांता के 4 नए शेयर बाजार में लिस्टेड(REUTERS)

Vedanta Demerger: देश की दिग्गज माइनिंग और मेटल कंपनी वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के डीमर्जर की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। सोमवार, 15 जून को ग्रुप की चार नई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो गईं। स्पेशल प्री-ओपन सेशन के बाद वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयरों ने मार्केट में अपनी नई शुरुआत की। हालांकि, लिस्टिंग के तुरंत बाद मुनाफावसूली के चलते इन सभी शेयरों में गिरावट देखी गई। इनमें 5% के लोअर सर्किट पर आ गए।

1 शेयर के बदले मिले चार नए शेयर

वेदांता लिमिटेड के इस डिमर्जर को पिछले साल दिसंबर में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से मंजूरी मिली थी। इस पूरी स्कीम को 1:1 के रेश्यो में लागू किया गया है। यानी, जिस निवेशक के पास पहले से वेदांता लिमिटेड का एक शेयर था, उसे बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के इन चारों नई कंपनियों का एक-एक शेयर फ्री मिला है। इस फैसले से शेयरधारकों को अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में सीधे हिस्सेदारी मिल गई है। दूसरी तरफ, डीमर्जर के बाद वेदांता लिमिटेड के शेयरों में थोड़ी गिरावट देखी गई। यह BSE पर 304.70 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। हालांकि, 291 रुपये के डीमर्जर प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें | US-Iran शांति समझौते के बाद धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम, बिटकॉइन $65,400 के पार

लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने की प्रॉफिट बुकिंग

बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर वेदांता एल्युमिनियम का शेयर 522 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 527 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसी तरह वेदांता पावर ने NSE पर 41.80 रुपये और BSE पर 41.30 रुपये की शुरुआत की। वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर 38 रुपये और 39 रुपये पर खुले, जबकि वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर क्रमशः 20 रुपये और 21 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के तुरंत बाद निवेशकों ने भारी मुनाफावसूली की, जिसकी वजह से ये सभी शेयर अपने 5% के लोअर सर्किट बैंड पर आ गए। कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि इस डिमर्जर से वेदांता के कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में बड़ा सुधार आएगा। अब हर सेक्टर की कंपनी एक स्वतंत्र यूनिट के रूप में काम करेगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटVedanta Demerger Listing: वेदांता के 4 नए शेयर बाजार में लिस्टेड, मुनाफावसूली से लगा लोअर सर्किट
More