Vedanta Dividend: वेदांता के 20 लाख रिटेल निवेशकों को तीसरे डिविडेंड का इंतजार, आज कंपनी लेगी बड़ा फैसला

Vedanta Dividend 2026: आज वेदांता शेयरधारकों के लिए बड़ा दिन होने वाला है। सोमवार, 23 मार्च को कंपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक करने जा रही है। इस बैठक में तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। 

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Mar 2026, 07:56 AM IST
Vedanta Dividend: वेदांता के 20 लाख रिटेल निवेशकों को तीसरे डिविडेंड का इंतजार
Vedanta Dividend: वेदांता के 20 लाख रिटेल निवेशकों को तीसरे डिविडेंड का इंतजार

Vedanta Dividend 2026: शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 23 मार्च को वेदांता लिमिटेड के शेयरों में काफी हलचल दिखने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता के बोर्ड की आज एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) पर मुहर लगाना है। ऐसे में शेयरधारकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कंपनी कितने रुपये का तोहफा देगी। कंपनी ने संभावित डिविडेंड के लिए पहले ही 27 मार्च को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है।

इस वित्त साल मिल चुका है 23 का डिविडेंड

वेदांता के निवेशकों के लिए पिछला कुछ समय काफी मुनाफे वाला रहा है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी पहले ही दो बार तगड़ा डिविडेंड बांट चुकी है। बोर्ड ने अब तक कुल 23 रुपये प्रति शेयर का भुगतान किया है। मौजूदा वित्त साल का पहला डिविडेंड 18 जून, 2025 को जारी किया गया था। इस दौरान कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर का भुगतान किया था, जिसके लिए लगभग 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बांटी गई थी। इसके बाद अगस्त में कंपनी ने 16 रुपये प्रति शेयर का दूसरा डिविडेंड घोषित किया, जिसमें कुल 6,200 करोड़ रुपये खर्च हुए।

यह भी पढ़ें | Stock Market Outlook: एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट, GIFT Nifty 300 अंक लुढ़का

इस बार कितना मिलेगा डिविडेंड?

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Citi ने जनवरी के आखिर में अपनी एक रिपोर्ट में वेदांता के भविष्य को लेकर काफी पॉजिटिव संकेत दिए थे। सिटी ने शेयर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया। इसके साथ ही पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए कुल 40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का अनुमान भी लगाया था। ऐसे में अगर कंपनी अब तक 23 रुपये दे चुकी है और सिटी का अनुमान सही साबित होता है, तो इस तीसरी किस्त में निवेशकों को 17 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिल सकता है।

यह भी पढ़ें | आज का मौसम: IMD का 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, अगले 5 दिन रहें सतर्क

कंपनी के लगभग 20 लाख रिटेल निवेशक

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में लगभग 19.75 लाख छोटे रिटेल निवेशक हैं, जिन्होंने 2 लाख रुपये तक की कैपिटल निवेश की है। इन छोटे निवेशकों की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 11.2% है। इसके अलावा, विदेशी संस्थानों (FIIs) की 12.5% और भारतीय म्यूचुअल फंड्स की 8.4% हिस्सेदारी है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की भी इसमें करीब 5% की हिस्सेदारी है। प्रमोटर ग्रुप वेदांता रिसोर्सेज की बात करें, तो इसकी 56.38% की बहुमत हिस्सेदारी बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटVedanta Dividend: वेदांता के 20 लाख रिटेल निवेशकों को तीसरे डिविडेंड का इंतजार, आज कंपनी लेगी बड़ा फैसला
More