
Vijay Kedia Portfolio Stock: दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलिया में शामिल कंपनी अतुल ऑटो के शेयर मंगलवार को सुर्खियो रहे। इसके शेयर आज के कारोबार में 12.62 प्रतिशत तक पहुंच गए थे, जबकि क्लोजिंग 7.95 प्रतिशत के उछाल के साथ 481.20 रुपये के लेवल पर हुई है। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद इसका मार्केट कैपिटल 1.36 हजार करोड़ रुपये रहा। अतुल ऑटो के शेयरों में यह बढ़ोतरी वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करने के बाद आई है। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।
कंपनी ने मंगलवार को ही वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 80.9 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 8.27 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 4.57 करोड़ रुपये था। थ्री-व्हीलर सेगमेंट की सेल में 4.49 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 92.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 88.50 करोड़ रुपये था। कोर ऑपरेशंस से रेवेन्यू 10 फीसदी चढ़कर 200.17 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 181.65 करोड़ रुपये था।
अतुल ऑटो के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो पिछले एक महीने में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए हैं, जबकि 3 महीनों के दौरान मामूली बढ़त आई है। वहीं, साल 2025 में यह 12.48 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल के दौरान अतुल ऑटो के शेयर 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज किए हैं। वहीं, पांच साल के लॉन्ग टर्म पीरिएड में 182 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।
मालूम हो कि इस अतुल ऑटो में विजय केडिया की 18.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा, उनकी निवेश कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास भी 2.71 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.