VI GST Penalty News: कल शेयरों में दिखेगी हलचल, कंपनी को मिला ₹637 करोड़ का GST पेनाल्टी नोटिस

Vodafone Idea News: नए साल के दिन कर्ज में डूबी कंपनी वोडाफोन-आइडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी को 637 करोड़ रुपये का जीएसटी पेनाल्टी नोटिस मिला है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड1 Jan 2026, 06:37 PM IST
Vodafone Idea GST Penalty News
Vodafone Idea GST Penalty News

Vodafone Idea GST Penalty News: शेयर बाजार में शुक्रवार, 2 जनवरी को वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में हलचल देखने की उम्मीद है। वोडाफोन आइडिया पिछले कुछ दिनों चर्चा में बनी हुई है। पहले AGR बकाया पर सरकार से और प्रमोटर्स के तरफ से निवेश की वजह से चर्चा में था, अब गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कमिश्नर ने कंपनी को पेनाल्टी नोटिस भेजा है। यह जीएसटी नोटिस अहमदाबाद जीएसटी कमिश्नर के दफ्तर से भेजा गया है।

637 करोड़ का मिला नोटिस

अहमदाबाद स्थित एडिशनल कमिश्नर (CGST) कार्यालय ने वोडाफोन-आइडिया पर 637 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना ठोंका है। कंपनी पर आरोप है कि उसने टैक्स का कम भुगतान किया और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का जरूरत से ज्यादा लाभ उठाया। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह पेनल्टी केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत लगाई गई है। कुल मिलाकर यह मांग 637,90,68,254 की है, जिसमें टैक्स डिमांड के साथ-साथ ब्याज भी शामिल होगा।

कंपनी देगी कानूनी चुनौती

हालांकि, कंपनी ने इस नोटिस पर कहा है कि वह इस जीएसटी नोटिस से सहमत नहीं है। इसको वह कानूनी रूप से चुनौती देगी। कंपनी का मानना है कि वह नियमों के दायरे में है और इस पेचीदा टैक्स विवाद को अदालत या ट्रिब्यूनल के माध्यम से सुलझाया जाएगी।

एक दिन पहले सरकार से मिली थी बड़ी राहत

बता दें कि इस जुर्माने से ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार, 31 दिसंबर को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली। केंद्रीय कैबिनेट ने वोडाफोन-आइडिया के 87,695 करोड़ के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया को अगले पांच सालों के लिए फ्रीज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब कंपनी को यह भारी रकम वित्त वर्ष 2032 से 2041 के बीच चुकानी होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटVI GST Penalty News: कल शेयरों में दिखेगी हलचल, कंपनी को मिला ₹637 करोड़ का GST पेनाल्टी नोटिस
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटVI GST Penalty News: कल शेयरों में दिखेगी हलचल, कंपनी को मिला ₹637 करोड़ का GST पेनाल्टी नोटिस