
Vodafone idea share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसके शेयर आज के कारोबार में 10 फीसदी लुढ़क गए। VI के शेयर आज 6.60 रुपये के लेवल पर इंड्राडे लो बनाए हैं, जबकि सोमवार को 7.40 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सरकार की ओर से कंपनी को AGR बकाया में कोई और राहत देने से इनकार करने के बाद आई है। इस खबर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते उड़ान भर रहे शेयर धड़ाम हो गए हैं। इससे पहले, पिछले दो कारोबारी सत्रों में वोडाफोन आइडिया के शेयर 16 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हासिल किए थे।
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने सोमवार, 25 अगस्त को कहा कि वोडाफोन आइडिया को और राहत देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई भी निर्णय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल और वित्त मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, फिलहाल हमने कोई राहत देने की योजना नहीं बनाई है।
बता दें कि कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया में सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी पर इस समय 83,400 करोड़ रुपये का AGR बकाया है, जिसको मार्च 2026 से हर साल 18,000 करोड़ रुपये की किस्त के जरिए चुकाना है। इसके अलावा, ब्याज और जु्र्माना सहित VI पर करीब 2 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिलने के बाद कंपनी के सामने बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो गया है, आगामी भविष्य में उसके ऑपरेशन पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी चेतावनी कंपनी पहली ही दे चुकी है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों, विशेषज्ञों और ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.